Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चर्चित रामानंद यादव हत्याकांड में संलिप्त संदिग्ध युवक को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ !…

सहरसा – जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के चिरैया ओपी में बीते गुरुवार को हुए चर्चित रामानन्द यादव हत्याकांड के उद्द्भेदन एवं नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया था।

टास्क फोर्स में शुक्रवार से लगातार सहरसा एवं खगड़िया जिले के कई ठिकाने पर छापामारी अभियान छेड़ रखा है इसी कड़ी में रविवार को टीम के सदस्यों ने खगड़िया जिले के कांटी गाँव से हत्यकांड में संलिप्त संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिये गए युवक हत्याकांड के नामजद आरोपी मनोज सादा का रिश्तेदार बताया जाता है।

हिरासत में लिये गए युवक के निशानदेही बयान पर टास्क फोर्स की टीम लगातार कई अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम के सदस्यों ने दावा किया है कि रामानन्द यादव हत्याकांड के गुथी को सुलझाते हुए नामजद सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

चाणक्य आईएएस अकादमी में मेगा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन…

Bihar Now

कहीं बाढ़ का कहर, तो कहीं पानी की किल्लत !… कैमूर में किसानों का दर्द, खेती के लिए पानी की किल्लत से जूझ रहे किसान, प्रशासन हलकान…

Bihar Now

बेगूसराय में बेलगाम अपराधी, एक युवक को मारी गोली !…

Bihar Now