Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव को लेकर RJD का बड़ा दावा !… अब घर -घर में ‘तेजस्वी मॉडल’ की चर्चा, परिणाम स्वरूप मिलेगा जनता का आर्शीवाद…

पटना ; राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि अब घर -घर में ‘तेजस्वी मॉडल ‘ की चर्चा होने लगी है। पिछले कुछ वर्षों से जुमलेबाजी और झूठे वादों से धोखा खा चुकी जनता को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में हीं अपना और अपने बच्चों का भविष्य दिखाई पड़ रहा है। जिस प्रकार पिछले विधानसभा चुनाव के समय उनके द्वारा जो वादे किए गए थे उसे अपने सत्रह महिने के कार्यकाल में हीं पुरा कर विश्वसनीयता के पैमाने पर खड़ा उतरने का काम किया है।

यही वजह है कि राजद द्वारा परिवर्तन पत्र के माध्यम से जारी चौबीस जन वचन पर भरोसा कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। और बिहार के चालीसों सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे हैं। राजद ने भरोसा दिया है कि सरकार में आने पर इसी वर्ष 15 अगस्त से हीं एक करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का क्रम शुरू कर दिया जाएगा।

इसी वर्ष रक्षाबंधन के दिन से हीं बहन-बेटियों को प्रति वर्ष एक रुपए दिए जाएंगे। प्रति व्यक्ति दस किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को दो सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। पुरानी पेंशन योजना लागू करने के साथ हीं बुजुर्गों एवं अन्य लाभार्थियों को रेलवे टिकट में रियायत पुनः बहाल की जाएगी। गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए से अधिक नहीं होगी। पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए जाएंगे।

किसानों के लिए फसलों पर एमएसपी लागू करने के साथ हीं मुफ्त बिजली दी जाएगी। अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना बहाली की पुरानी व्यवस्था लागू करने के साथ हीं रेलवे में पूर्व के मानकों के आधार पर बहाली शुरू की जाएगी। ‘स्वास्थ्य अधिकार कानून’ बनाकर सरकारी खर्चे पर इलाज की व्यवस्था लागू की जाएगी। जातिगत जनगणना कराकर सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अर्धसैनिक बलों के शहादत को भी शहीद का दर्जा दिया जाएगा।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि इस बार के चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा देश के संविधान को बचाना है। चुंकि भाजपा का मातृ संगठन ‘आरएसएस’ संविधान लागू होने के समय से हीं इसे बदलने की बात करती रही है। इस चुनाव के दौरान भी भाजपा के कई नेताओं ने अपने दल की मंशा को सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं।

Related posts

New Zealand Casino Wullowitz Silvester

Bihar Now

Bihar Now

दिल टूटने के बाद खेसारीलाल यादव पहुंचे भोले बाबा के शरण में, कहा – “आंसू गंगा जल भइल”,

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो