Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने दिया पार्टी से इस्तीफा…

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि मो.अली असरफ फातमी पार्टी से खासा नाराज चल रहे थे … जानकारी के मुताबिक, फातमी दरभंगा लोकसभा सीट से जेडीयू से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी , लेकिन दरभंगा बीजेपी के खाते में चली गई है …

सूत्रों के मुताबिक, अली असरफ फातमी RJD के संपर्क में हैं और दरभंगा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं … जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद अली असरफ फातमी के आरजेडी में जाने प्रबल संभावनाएं हैं …

बता दें कि अली असरफ फातमी आरजेडी से दरभंगा के सांसद रह चुके हैं और केंद्र में मंत्री भी… इसलिए फिर से अपने पुराने सियासी घर से वापसी की संभवानाएं हैं ऐसी जानकारी सामने आ रही है …

Related posts

लॉक डाउन के नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई, आसमान से रखी जा रही नजर…

Bihar Now

एक तरफ जहां सीएम आवास पर खुलवाया गया वेंटीलेटर युक्त अस्पताल, वहीं डाक्टरों की इंतजार में एक मरीज ने तोड़ा दम…क्या यही है बिहार के स्वास्थ्य महकमे की हकीकत ?…

Bihar Now

Breaking : अपराधी मस्त, पुलिस पस्त !…. अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, दो हफ्ते में दो दर्जन से ज्यादा गोलीबारी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो