Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

जनसंपर्क अभियान के दौरान “जाप” प्रत्याशी को मिल रहा जनता का अपार समर्थन…प्रत्याशी चन्दापुरी ने कहा कि इस बार की लड़ाई वंशवाद बनाम सेवक की है …

पटना,।बांकीपुर विधानसभा से जाप उम्मीदवार इन्द्र कु.सिंह चन्दापुरी ने उत्तरी मंदी री, दक्षिणी मंदी री, काठपुल, चीना कोठी, काली मंदिर समेत विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया व कहा कि वर्तमान विधायक अनुकम्पा के आधार पर विधायक बने हुए हैं व गरीब जनता से दूरी बनाए रखना ही उनकी पहचान है ।

चन्दापुरी ने इसे मात्र चुनाव ना मानकर बांकीपुर की आजादी की लड़ाई बताया व कहा कि विरोधी अपनी अकूत सम्पत्ति का इस्तेमाल जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए कर रहे हैं किन्तु जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली ।  चन्दापुरी ने बताया कि उन्होने सभी लोगों से अपील की है कि वे विधायक नहीं बल्कि सेवक के तौर पर उन्हें चुनें।
चन्दापुरी ने कहा कि वे मामूली व्यक्ति हैं और जनता के बीच में ही रहकर जीवन व्यतीत करते आए हैं जिसकी वजह से उनके सुख – दुख का उन्हें अनुभव है। श्री्

चन्दापुरी के अनुसार भौतिक सुख सुविधा में लीन रहने वाले फिल्म स्टार भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनाव में आए हैं जबकि उनके क्षेत्र की जनता उनका नाम तक नहीं जानती । चन्दापुरी ने कहा कि यह लड़ाई वंशवाद बनाम सेवक की है और जनता उन्हें सेवक के तौर पर देख रही है ना कि नेता के तौर पर । मौके पर के के सिंह,देव विंद सिंह,रामजी यादव,अमित कु.आदि नेता मौजूद थे..

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

BPSC TRE 2023: बिहार शिक्षक भर्ती पेपर-1 समाप्त, परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने कहा – अच्छा था प्रश्न पत्र …

Bihar Now

Alle Online Casinos Schweiz

Bihar Now

Breaking : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, ED ने किया गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो