Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जमीनी विवाद में खूनी खेल, घंटों फायरिंग.. 3 की मौत, दर्जनों घायल.. घंटों फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ?…

मनीष, बिहार नाउ, मुंगेर

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुखबिरा चयां टोला में शुक्रवार की देर रात  दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पक्ष से जयजयराम साह, उसका पुत्र कुंदन साह है जबकि दूसरे पक्ष से 18 वर्षीय सागर बिंद, पिता मोहन महतो शामिल है।

करीब 2 घंटे तक चली गोलीबारी के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस मामले में आर्मी के जवान चंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद चयाँ टोला में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण दहशत में है।

:-मृतक के परिजन बबलू साव की माने तो 14 वर्ष पूर्व ओम प्रकाश साव ने 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदा था। उस जमीन पर कब्जा को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से 5 लाख रुपया रंगदारी मांगा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। शुक्रवार की दोपहर भी इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी,जिसमे कुछ लोग घायल भी हुए थे जो घायल व्यक्ति अपना इलाज कराने सदर अस्पताल पंहुचे जंहा अपना इलाज करवाए,फिर उसके बाद देर रात दोनों पक्ष के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें 26 वर्षीय कुंदन साह गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर ही 18 वर्षीय सागर बिंद और 55 वर्षीय जयजयराम साह की मौत हो गई।बताते चले कि जयजयराम पैसे से आई टी सी कर्मी वह मुंगेर के आई टी सी में कार्यरत भी है,और अपने बड़े पुत्र कुंदन साह का पिता है जो इस घटना में पिता और पुत्र की मौत हो गई है।

इस घटना में 3 महिला और 3 पुलिस कर्मी जिसमे एक थाना अध्यक्ष, एक SI, एक कॉन्स्टेबल भी घायल हुए है। हालांकि इस मामले में एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने घटना में तीन लोगों की मौत होने और आर्मी के जवान की गिरफ्तारी की भी पुष्टि की है।इस घटना से चयां टोला में लोगो के बीच दहसत का माहौल बना हुआ है कंही कोई और बड़ी घटना ना हो जाए ,पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हुआ है पुलिस घटना अस्थल पर मुस्तेद है।इधर इस घटना को लेकर मुंगेर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा यह एक बड़ी घटना हुई है चयां टोला में पता चला है जमीनी विवाद को लेकर दोनों ओर से मारपीट और गोली चली है पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एक बिंदु पर जांच कर रही है,

इस घटना में और भी जो दोषियों होंगे उनकी गिरफ्तारी की जायेगी, इस घटना में एक घर से पिता और पुत्र की मौत हुई है तथा दूसरे पझ से भी एक कि मौत हुई है,बाकी घटना अस्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है कोई और घटना ना हो जाए और इस घटना को पुलिस जांच कर रही है।

Related posts

कोरोना के आंकड़ों को लेकर सहरसा जिला प्रशासन कंफ्यूजड क्यों ?…अभी तक सहरसा में कोरोना पाज़िटिव मरीज का आंकड़ा 8 या 9 या फिर 10 ?

Bihar Now

उधर प्रधानमंत्री बने PM मोदी… इधर तेजस्वी यादव ने दे दिया बड़ा बयान, पटना पहुंचते ही खूब बोले

Bihar Now

Breaking : MBA छात्र की अपहरण कर हत्या, गढ्ढे किनारे मिला शव, 3 दिनों से था लापता… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो