Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जमीनी विवाद से तंग आकर मुजफ्फरपुर में DM ऑफिस में किसान ने की आत्मदाह करने की कोशिश, मौके पर मौजूद प्रशासन ने आग बूझाया…

मुजफ्फरपुर के डीएम ऑफिस परिसर में उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब अचानक एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, काँटी के रहने वाले 50 वर्षीय किसान बिन्दा लाल राय ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली

, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगो ने आनन फानन में उस व्यक्ति के शरीर में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया और सदर अस्पताल ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें SKMCH रेफर कर दिया गया है….

प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार किसान अचानक डीएम ऑफिस परिसर आए और डब्बे में रखा पेट्रोल अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली, लोग जबतक कुछ समझ पाते, आग लग चुकी थी, हालांकि आनन फ़ानन में आग पर काबू पाया गया,

हालांकि किसान 40 फीसदी जल चुका है. बताया जा रहा है कि काँटी के रहने वाले बिन्दा राय 4 साल से जमीनी विवाद की वजह से परेशान है, जनता दरबार में भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका जिसके बाद उन्होने खुद को आग लगा लिया.

मामले को लेकर सदर अस्पताल के अधीक्षक बीएस झा ने बताया कि प्रथम सूचना की से मिली कि समाहरणालय परिसर में एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की है जिसके बाद एंबुलेंस को भेजा गया मरीज की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया गया है….

 

Related posts

कल होगा दरभंगा महोत्सव का शुभारंभ, शहर में निकलेगी पाग शोभायात्रा…

Bihar Now

अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन, अग्निकांड से सुरक्षा को लेकर जागरूकता

Bihar Now

सूरत से श्रमिकों को बरौनी लेकर पहुंची ट्रेन, लोगों के चेहरे पर छलकी खुशी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो