नवादा : जमीनी विवाद से तंग होकर वारिसलीगंज से नवादा पहुंचा पीड़ित एसपी से की शिकायत। मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से जुडा है जहां जमीनी विवाद से तंग आकर एक पीड़ित वारिसलीगंज मुख्य बाजार के उतर बाजार निवासी स्वर्गीय किशोर कुमार जैन के पुत्र अभिषेक कुमार नवादा पहुंचकर एस पी अभिनव धीमन को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है
अपने लिखित आवेदन में उन्होंने बताया कि वारिसलीगंज बाजार में उनकी एक जमीन है जिसे जबरन कुछ दबंग लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसका खाता संख्या 275 एवं प्लॉट नंबर 3473 एवं रकवा तीन डिसमिल है जिसे लेकर यायालय में टाइटिल शूट दायर रहने के बावजूद जबरन उक्त जमीन पर राजनैतिक रसूख के बल पर विक्की कुमार, विनय कुमार विक्रम कुमार, अमन कुमार सभी के पिता प्रदीप राजवंशी सहित प्रदीप राजवंशी की पत्नी सरोज देवी,दारा जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा है स्थानीय थाना में शिकायत करने के बाद भी पहल नहीं किया जा रहा है पीड़ित ने यह भी बताया कि उसने अनुमंडल दंडाधिकारी नवादा के न्यायालय में अपनी शिकायत किया था
जिसके आलोक में न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा वारसलीगंज थाना एवं अंचल अधिकारी को जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश 19 मार्च 2025 को दिया गया था जिसे जल्द से जल्द जांच प्रतिवेदन भेजने का निर्देश भी दिया गया था परंतु आज तक इस क्षेत्र में पहल नहीं किया गया है जिसके कारण ही दबंग के द्वारा जबरन हमारी जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है इधर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक नवादा से जांच कर उचित कार्रवाई की जाने की मांग की है।
अमृत गुप्ता, नवादा
