Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज… न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा, फैसला बिहार के हित में आएगा – JDU…

बिहार में जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। पटना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने संबंधी याचिका पर सुनवाई होगी। बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने 01 अगस्त को जातिगत गणना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सरकार चाहे तो गणना करा सकती है। वही पटना हाईकोर्ट के इस फैसले के कुछ घंटे बाद सरकार की तरफ से जातीय गणना को लेकर आदेश भी निर्गत कर दिया गया।

जनता दल यूनाईटेड के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि भाजपा के लोगों ने हमेशा इस बात का ढोंग किया है वे लोग बिहार में जातीय गणना के समर्थन में है।

जबकि वास्तविकता यह है कि ‘यूथ फॉर इक्वलिटी’ संस्था के माध्यम से इन लोगों ने सुनियोजित साजिश के तहत पटना हाईकोर्ट में जातीय गणना के खिलाफ याचिका दायर की। लेकिन न्याय की जीत हुई। बिहार के सरकार हित में बिहार के लोगों के हित में फैसला आया। जिसके बाद जातीय गणना का काम प्रारंभ भी हो चुका है।

इसे बीजेपी की साजिश करार देते हुए जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि अब इन लोगों की कोशिश होगी कि कैसे सुनियोजित तरीके से साजिश रची जाए और जातीय गणना के काम को रोका जाए।

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर आज फिर से सुनवाई होगी। अभिषेक झा ने कहा कि हमें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से भी फैसला बिहार के हित में आएगा।

Related posts

Big Breaking :बेगूसराय के SBI बैंक की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग, कई ATM जलकर खाक,मौके पर पहुंची 5 दमकल की गाड़ियां ,आग पर काबू पाने की कोशिश…

Bihar Now

नालंदा में ईंट भट्ठा संचालक की हत्या, ठेकेदार से था विवाद, अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला…

Bihar Now

शेखपुरा में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में 30 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो