Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

जिला प्रशासन की लोगों से अपील, भयभीत नहीं सिर्फ सजग रहें, करें प्रशासन को सहयोग…

विश्व महामारी कोरोना से बचाव को लेकर जहां पूरे देश में सावधानी बरतने की अपील की जा रही है वहीं बिहार सरकार ने भी इस संदर्भ में कमर कस ली है… सरकार ने सूबे के सभी जिला प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए लॉक डाउन सहित जनता को हर संभव सहयोग करने को कहा है…

इसी को लेकर तमाम जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ जनता की सेवा में लगे हुए हैं.. दरभंगा डीएम ने भी पूरी सजगता के साथ जनता को सहयोग करते हुए भयभीत न होने की सलाह दी है…

विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला के विभिन्न गांवों के लोग इस बात से काफी भयवित हैं कि दूसरे राज्यों से संक्रमित लोग उनके गांवों में आ गए हैं। इस बाबत ज़िला प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि इस मामलें में जिला प्रशासन काफी सजग है। कुछ दिनों से जिला में आने वाले लगभग सभी यात्रियों की गहन जांच स्टेशन पर की जा रही है। जां

के क्रम में वही यात्रियों को उनके गांव के लिए छोड़ा जाता है जिनमें कोरोना (COVID-19) के लक्षण नहीं पाए जाते। संदिग्ध मरीजों को पूरी जांच हेतु isolation ward में रखा जा रहा है।

इसके अतिरिक्त आशा एवम ए0एन0एम0 के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण हेतु भी निदेशित किया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध छुटे नही, और यह सर्वेक्षण कार्य कल से शुरू कर दिया जाएगा। अतः आपसे अपील है कि संयम एवम विश्वास से जिला प्रशासन को अपना सहयोग दें।

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

आनंद मोहन की रिहाई के मुख्यमंत्री ने दिए संकेत… कहा- उनके पत्नी से पूछिए हम क्या कर रहें हैं…

Bihar Now

घर से जिंदा बम बरामद होने पर इलाके में हड़कंप, मामले की तफ्तीश जारी

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो