Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जीतन राम मांझी का बड़ा दावा- ‘ललन सिंह चाहते थे तेजस्वी यादव CM बनें, इसलिए नीतीश कुमार ने…’

जहानाबाद : बिहार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी नहीं चाह रहे हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने और यही कारण है कि ललन सिंह की नजदीकी आरजेडी से होती जा रही थी. मुख्यमंत्री को भय सता रहा था कि कहीं विधायकों में फूट डालकर ललन सिंह तेजस्वी को मुख्यमंत्री ना बना दें.

जहानाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री सीएम जीतन मांझी ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार कभी नहीं चाहते थे कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनें जबकि ललन सिंह की इच्छा थी कि जेडीयू के 12-13 विधायक को अपने गुट में लेकर एक अलग गुट बनाकर विधानसभा में उनकी सदस्यता बरकरार रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के सामने प्रस्ताव दें और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दें. इस बात को लेकर नीतीश कुमार सचेत थे. नीतीश कुमार ने 29 दिसंबर को दिल्ली में बैठक रखी और खुद जेडीयू की कमान थाम थी.

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी यही नहीं रुके. उन्होंने कहा कि मेरी मुलाकात जब सीएम नीतीश कुमार से हुई थी तो मैंने कहा था कि आपने तो कहा है कि जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाकर मैं मूर्खता की है. लेकिन मैंने कहा था कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो उससे बड़ा मूर्खता होगी.

मांझी ने कहा कि यही बात नीतीश कुमार के जेहन में कहीं ना कहीं कौंध रहा था और नीतीश कुमार ने इसी बात को लेकर ललन सिंह से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा ले लिया. जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार का 12 से 13 विधायक छोड़कर अधिकांश विधायक चाहते हैं कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ रहे और मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार का सेवा करें. लेकिन देखना अब यह है कि आने वाले दिनों में क्या-क्या होता है. उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और सब कुछ संभव है.

Related posts

पटना में ट्रेन रोकने पहुंचे पप्पू यादव, आमरण अनशन पर PK अड़े… BPSC पर आर-पार, क्या करेगी नीतीश सरकार ?…

Bihar Now

Australian Online Pokies Sign Up Bonus No Deposit

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में हत्या के विरोध में जबरदस्त बवाल !… पुलिस की मौजूदगी में घटी घटना, “सु”शासन पर सवाल ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो