Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू(युवा) के राष्ट्रीय महासचिव समेत दो को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत..

जख्मी छात्र नेता प्रिंस बजरंगी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

पुलिस ने घटनास्थल से गोली का दस खोखा बरामद किया

नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ले की घटना

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी

भोजपुर में एक बार फिर अपराधियों ने तांडव मचाया है ।अपराधियों ने युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव समेत दो लोगों को अपराधियों ने गोली मारी है ।नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में रविवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रिंस सिंह बजरंगी समेत दो लोगों को गोली मार दी। इनमें की एक मौत हो गई। जख्मी छात्र नेता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

पुलिस ने मौके से गोली का दस खोखा बरामद किया है। मृतक निवासी मिथुन कुमार बताया जाता है। सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, दारोगा दीनानाथ सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है।मृतक मिथुन के भाई ने कहा है कि सूचना मिली है कि मेरे भाई को गोली लग है,अस्पताल आते देखा कि मेरा भाई की मृत्यु हो गई है,प्रिंस सिंह ने पहले भी सुरक्षा मांगा गया था,मगर सुरक्षा नही मिली,आये दिन जगदेव नगर में घटना होती रहती है पर कोई कार्यवाई नही होता है।मृतक मिथुन जमीन बेचने खरीदने का काम करता है ।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

 

Related posts

क्राइम से कराह रहा बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?…. पत्रकार के बाद अब पुत्र की हत्या के गवाह शिक्षक-पिता की हत्या !

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच जमकर झड़प, पुलिस के जवान सहित कई लोग घायल…

Bihar Now

Big Breaking : क्वरंटाइन सेंटर पर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो