Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस…

इस वक्त बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. जहां बदमाशों ने जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष को मर्डर की धमकी दी है. पीड़िता ने इस धमकी को लेकर एसपी से शिकायत की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

मामला सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा थाना इलाके का है. जहां सिंघवाहिनी पंचायत की मुखिया व जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष रितु जायसवाल को मर्डर की धमकी मिली है. बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है. मिली जानकारी के मुताबिक सिंघवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल ने इस घटना को लेकर सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है.

जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष रितु जायसवाल ने अपराधी प्रवृत्ति के शख्स बिट्टू सिंह के ऊपर मर्डर की धमकी देने का आरोप लगाया है. एसपी को दिए गए आवेदन में इसका नाम शामिल है. आवेदन में लिखा गया है कि बिट्टू सिंह उनके घर पर हथियार के साथ आया था. जब नौकर ने कहा कि मुखिया किसी काम से पटना गई हैं, तो उसने कहा कि अच्छा तो मैं रास्ते में ही मुखिया की हत्या कर दूंगा.

मुखिया की शिकायत के बाद सोनवर्षा थाना की पुलिस टीम ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. ..

आमोद कुमार, सीतामढ़ी, बिहार नाउ

Related posts

दिल्ली के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली में होगी JDU की बैठक… NDA में फिर वापसी के सवाल पर “नरम” दिखे नीतीश ?…

Bihar Now

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ संजय जायसवाल…

Bihar Now

नियोजित शिक्षक जहां हैं, वहीं रहेंगे… नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान… 1.14 लाख नियोजित शिक्षकों को मिला राज्यकर्मी का दर्जा…

Bihar Now