Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

जेल से निकलते ही शराब माफिया का चौकीदार के घर पर हमला, गोली लगने से बेटे की मौत…

बड़ी खबर बक्सर से है जहां जेल से जमानत पर निकले शराब कारोबारी और उनके गुर्गो ने चौकीदार के घर पर हमला कर दिया और मौके पर मिले चौकीदार के बेटे एवं दो पोतो को गोली मार दी.गोली लगने से चौकीदार के बेटे की मौत हो गई है जबकि दोनो पोता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

चौकीदार का मृतक बेटा सीएसपी संचालक था.इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव का है।यहां के ब्रिजा पासवान चौकीदारी करतें हैं और उनका बेटा टुनटुन पासवान घर पर ही SBI का सीएसपी चलाता है.बीती देर रात मूसलाधार बारिश के बीच कुछ नकाबपोश अपराधी ब्रिजा पासवान के घर पहुंचे और बेटे से इमरजेंसी में पैसा निकालने की बात कह कर परिवार को जगाया।

चौकीदार के बेटे टुनटुन ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला…वैसे ही अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी।गोली की आवाज सुनकर घर के और सदस्य बाहर निकले. अपराधियों ने टुनटुन के साथ ही उनके दो पुत्रों संजीव कुमार एवं सत्यम कुमार को गोली मार दी गई और फिर वहां से भाग निकले.भागने के दौरान अपराधियो के जूत्ते चप्पल दरवाजे पर ही छूट गए।

Related posts

Bihar Now

बिहार के नए DGP बने विनय कुमार, आलोक राज को सरकार ने डीजीपी पद से हटाया, अधिसूचना जारी…

Bihar Now

मैट्रिक परीक्षा के लिए छात्राओं को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त… चालक समेत 9 लोग घायल, घायलों का इलाज जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो