Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

टेरर फंडिंग मामले में NIA का बड़ा एक्शन, आरोपी आनंद पासवान को किया गिरफ्तार…

बिहार में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सीपीआई (एम) टेरर फंडिंग मामले में पिछले काफी समय से फरार आरोपी आनंदी पासवान उर्फ आनंद पासवान को गिरफ्तार किया है।

एनआईए द्वारा नक्सली संगठन से जुड़े इस मामले में अब तीन आरोपियों को अरेस्ट किया जा चूका था। जिसके बाद आज चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आनंद पासवान से एनआईए के द्वारा पूछताछ की जा रही है..

दरअसल, मगध क्षेत्र में सीपीआई (माओवादी) कैडरों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के द्वारा चलाये जा रहे टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े मामलों में एनआईए के द्वारा लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अभी तक ये चौथी गिरफ्तारी है।

एनआईए को यह जानकारी मिली थी कि, पूरे मगध क्षेत्र में बैन संगठन खुद को वापस से स्थापित करने के लिए फंड जमा कर रहा था। इस फंड से हथियार, गोला-बारूद खरीदने और नए कैडरों की भर्ती की योजना थी। इससे वो आपराधिक और हिंसक घटनाओं को नियोजित तरीके से अंजाम देने की फिराक में थे..

Related posts

दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो ने शुरू की हैदराबाद और कोलकाता की उड़ान, पायलट के रुप में सांसद राजीव प्रताप रुडी ने पहली फ्लाइट को उड़ा कर लाए दरभंगा, मंत्री संजय झा भी रहे साथ…

Bihar Now

Big Breaking : दरभंगा में भू-माफियाओं का कहर,3 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश,गर्भवती महिला समेत 2 लोग झुलसे, हालत गंभीर..

Bihar Now

दीप जलाने के दौरान एक दर्जन घर जलकर राख…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो