Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

टेस्ट सीरीज जीत के बाद रोहतास पहुंचे आकाशदीप ने अपने परदादा निशान सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण… जगह-जगह फूल माला से क्रिकेटर आकाशदीप का हुआ भव्य स्वागत…

 

मिथिलेश कुमार, रोहतास

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टीम में शामिल किए गए एवं टेस्ट पर्दापण किए रोहतास जिले के क्रिकेटर आकाशदीप टेस्ट सीरीज की जीत के बाद मंगलवार को अपने पैतृक शहर सासाराम पहुंचे।

सड़क मार्ग से रोहतास जिले में प्रवेश करते हीं आकाशदीप का जगह-जगह सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी वर्ग एवं क्रिकेट प्रेमियों द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया तथा क्रिकेट प्रेमियों में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मची रही। अपने क्रिकेट करियर में पहली बार भारत की तरफ से टेस्ट मैच खेलने के बाद आकाशदीप सबसे पहले सासाराम आकर अपने परदादा सह महान स्वतंत्रता सेनानी निशान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद सीधे अपने पैतृक गांव बड्डी के लिए निकल पड़े।

इस दौरान भारत की ओर से खेल रहे अपने पहले टेस्ट मैच में हीं बड़ी सफलता हासिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि काफी अच्छा महसूस हो रहा है। हालांकि इस दौरान आकाशदीप भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के कारण मीडिया से थोड़ा दूरी बनाते दिखाई दिए तथा अन्य सवालों के जवाब दिए बगैर ही सीधे अपने गांव के लिए निकल पड़े।
बता दें की आकाशदीप रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी गांव के मूल निवासी हैं तथा जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय निशान सिंह के पौत्र हैं। जिस तरह महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय निशान सिंह ने 1857 के विद्रोह में जिले का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए ठीक उसी तरह उनके पौत्र आकाशदीप ने भी इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे अपने पहले टेस्ट मैच में हीं पहले तीन विकेट लेकर इंग्लिश टीम के खेमे में खलबली मचा दी।

भारत ने इस मैच में आसान जीत दर्ज करते हुए टेस्ट सीरीज भी 3-1 से अपने नाम कर ली है और पांचवें टेस्ट मैच के लिए हिमाचल प्रदेश जाने से पहले क्रिकेटर आकाशदीप ने अपनी पैतृक शहर सासाराम आकर सबसे पहले अपने परदादा स्वर्गीय निशान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अब आकाशदीप अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करने के पश्चात 7 मार्च से शुरू होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए हिमाचल प्रदेश जाएंगे और भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम का हिस्सा बनेंगे….

Related posts

कोरोना जांच के नाम पर खानापूर्ति का मामला आया सामने… अप्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों पर जांच की जिम्मेदारी ?…

Bihar Now

बिहार के 7 IPS का ट्रांसफर, जितेंद्र राणा बने पटना के आईजी; सिवान के एसपी भी बदले…

Bihar Now

Big Breaking : चंदन मिश्रा शूटआउट में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, दो आरोपी को लगी गोली, 3 गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो