Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ट्रिपल मर्डर से बक्सर में सनसनी, आपसी वर्चस्व में गोलियों की बौछार, दो की हालत नाजुक … “सु”शासन पर सवाल ?…

धीरज कुमार, बक्सर

बक्सर के राजपूर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में सुबह – सुबह उस वक्त दहशत का माहौल कायम हो गया जब अचानक एक जगह पर बालू रखने की जगह  की वजह से गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा।

गोलीबारी में तीन व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।  गोलीबारी से गांव में चारों अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जब तक कुछ लोग समझ पाते तब तक पांच व्यक्ति की गोली लग चुकीथी। जिसमें तीन व्यक्ति कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं दो व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी है।दोनों का इलाज बनारस ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। मृतक की पहचान अहियापुर निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह पिता दया शंकर सिंह, 50 वर्षीय विनोद सिंह पिता बबन सिंह एवं 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पिता काशीनाथ सिंह है। जिसमें दो अन्य की हालत गंभीर है। जिसमें पूजन सिंह पिता ललन सिंह 40 वर्ष एवं मंटू सिंह पिता दया शंकर सिंह 35 वर्ष है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

 

Related posts

गोपाल खेमका के बाद अब एक और कारोबारी का मर्डर, पटना में तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा को गोलियों से भूना…!

Bihar Now

Exclusive: खौफ के साए में काम करने को मजबूर हैं निगमकर्मी, बेपरवाह दिख रहे अधिकारी !…

Bihar Now

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का बड़ा बयान, नीतीश कुमार ही रहेंगे “NDA” के Captain…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो