Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, एक की मौके पर ही मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूसरा…

बेगूसराय: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में गुरुवार की शाम दो बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आने के दौरान घायल हो गया जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है वहीं दूसरा जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना बखरी थाना क्षेत्र के गांव ग्रहों पेट्रोल पंप के समीप घटी जिस दौरान बखरी थाना क्षेत्र के सोनवा पंचायत अंतर्गत वार्ड 14 प्राणपुर निवासी नारायण पासवान का पुत्र चंदन पासवान एवं परमजीत कुमार मोटरसाइकिल से बेगूसराय जा रहा था जिस दौरान गंगरहो पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर से बाइक का आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई ,जिस दौरान घटनास्थल पर ही बाइक सवार चंदन की मौत हो गई ।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे व घायलों को बचाने में जुट गये वहीं स्थानीय थाना पुलिस को सूचित कर घटना की सूचना दी।सूचना पाकर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जप्त करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई।

प्रदीप झा, बेगूसराय

Related posts

विवाहिता से प्रेम करने पर एक मनचले की हुई जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

Bihar Now

How Do You Play Pokies With Welcome Bonus

Bihar Now

पटना में कल CM नीतीश की प्रगति यात्रा का अंतिम दिन, कई योजनाओं की मिलेगी सौगात, देखें डिटेल्स

Bihar Now