Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी पर जेडीयू का गंभीर आरोप !… कहा – लालू यादव राजनीतिक रूप से नजरबंद…

लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे बीतता जा रहा है राजनीतिक बयानबाजी और वार-पलटवार का दौर भी लगातार जारी है. बिहार में एनडीए गठबंधन के लोग लालू प्रसाद यादव को नजरबंद किए जाने का मामला जमकर उठाए हुए हैं.

लालू प्रसाद यादव को राजनीतिक रूप से नजरबंद किए जाने के मामले पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है. उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव ये बताएं कि आपने लालू प्रसाद को राजनीतिक रूप से नजरबंद क्यों कर दिया है…

नीरज कुमार ने आगे कहा है कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई एम एल,सी.पी.एम. को हेलीकॉप्टर पर ना चढ़ने देना, क्या वे लोग राजनीतिक रूप से अछूत हैं.

नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ये स्पष्ट करना चाहिए कि अपनी बेटी के लिए तो लालू प्रसाद जी को समय है, स्वास्थ्य उनका ठीक हो जाता है, लेकिन हाजीपुर में अगर दलित समुदाय का व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है, बुजुर्ग व्यक्ति अवध बिहारी चौधरी जी लड़ रहे हैं, दूसरे अति पिछड़ा और दलित समाज के नेता चुनाव लड़ रहे हैं तो लालू यादव के पास समय नहीं है.

नीरज कुमार ने कहा, “लालू यादव क्या सहयोगी दल और अति पिछड़ों और दलितों का राजनीतिक संहार करना चाहते हैं, उनको नरसंहार से पेट नहीं भरा है तो अब राजनीतिक संहार तो तय है और राजनीतिक संहार करने के लिए तेजस्वी यादव उस योजना में शामिल हैं.”..

Related posts

लालू यादव के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !..किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे लालू यादव …

Bihar Now

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक्शन मोड में BJP, मिशन’25 की तैयारी के लिए मैदान में उतारे ‘धाकड़’ जिलाध्यक्ष, आदित्य नारायण मन्ना को मिला दरभंगा का कमान… आधिकारिक घोषणाएं बाकी…

Bihar Now

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब कोरोना मरीजों को दी जाएगी होम आइसोलेशन की सुविधा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो