Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप !..अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, कहा- आखिर कितनी नरबलि ?…

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विपक्ष का रौल बड़ी खूबी के साथ निभा रहे हैं. विपक्ष में रहते हुए वो लगातार बिहार सरकार की कमियों और नाकामी को उजागर कर रहे हैं. बिहार में बढ़ते अपराध पर तो वो सरकार को घरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने नीतीश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट कर लिखा, “अपने हाल के दिनों में सत्ता संरक्षित व संपोषित अपराधियों द्वारा अनेक नेताओं सहित सैंकड़ों लोगों की निर्मम हत्या की गयी है तथा तीन सांसदों को ‘धमकी’ मिली है. मुख्यमंत्री अपराध और बदहाल विधि व्यवस्था को लेकर बिल्कुल ही बेखबर और बेफिक्र है”.

नेता प्रतिपक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि “अपराधियों के तांडव पर सरकार और एनडीए के नेताओं की चुप्पी उनके जरिए गुंडों, बदमाशों को दिए जा रहे संरक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है. बिहार की डबल इंजन सरकार अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए आखिर और कितनी नरबलि लेती रहेगी ?”

Related posts

अध्यक्ष बनने पर नीतीश कुमार को पार्टी के प्रदेश महासचिव ने दी हार्दिक बधाई,कहा – नीतीश कुमार के पुनः अध्यक्ष बनने से संगठन एकता को बल मिलेगा…

Bihar Now

जल जीवन हरियाली यात्रा: मुख्यमंत्री ने 354 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रिमोट के माध्यम से किया

Bihar Now

RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे ने थामा जेडीयू का दामन…कहा – पिता से राजनीतिक मतभेद, परिवारिक नहीं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो