Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट, बौखलाहट में उठाया गया कदम… BJP पर RJd का करारा हमला…

पटना ; राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने लैण्ड फौर जॉब मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ दायर किए गए चार्जशीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि खिसकते जनाधार और विपक्षी एकता को मिल रहे समर्थन से भाजपा बौखला गई है। और इसी बौखलाहट में विपक्ष को परेशान करने के लिए सीबीआई, ईडी, आईटी जैसी केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर घटिया राजनीति कर रही है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई के इस कदम से किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। क्यूंकि जिस दिन बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी उसी दिन से तेजस्वी जी भाजपा के आंख की किरकिरी बने हुए हैं। 23 जून को पटना में हुए गैर भाजपा दलों की बैठक के बाद भाजपा की बौखलाहट और भी ज्यादा बढ़ गई है। भ्रष्टाचार पर भाजपा के असली चरित्र को देश की जनता देख रही है।

तीन दिन पहले जिस अजित पवार पर सत्तर हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाया गया था उन्हें एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाती है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा जिस रफ्तार से ईडी , सीबीआई और आईटी जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है उसके दोगुनी रफ्तार से विपक्ष के समर्थन में जनता की गोलबंदी होती जा रही है। भाजपा के इन नापाक हरकतों से राजद के साथ हीं देश , संविधान और लोकतंत्र के समर्थन में खड़ी शक्तियां डरने वाली नहीं है। देश की जनता सबकुछ देख रही है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी।

Related posts

गिरिराज सिंह ने हिंदुत्व धर्म बचाने के लिए हाथ जोड़कर लगाए गुहार,एक शख्स को दफनाने से रोक दाह संस्कार के लिए की प्रार्थना…

Bihar Now

Big Breaking : भागलपुर के बाद गोपालगंज में बम धमाका, धमाके में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…

Bihar Now

सुपर स्टार राकेश मिश्रा का छठ गीत “पहिला छठ” रिलीज के साथ हुआ वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो