Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव को नहीं बनाया जाएगा RJD अध्यक्ष, लालू यादव ने अटकलों पर लगाया विराम…

नई दिल्लीः तेजस्वी यादव आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनेंगे. यह खुलासा खुद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कर दिया है. उन्होंने कड़े लफ्जों में इसे सिरे से नकार दिया है. हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस बात की जोरों से चर्चा चल रही है कि तेजस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं.

दरअसल 10 फरवरी को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है. कयास लगाए जा रहे थे कि इसी में बदलाव पर मुहर लग सकता है.

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनेंगे. इस तरह की बात जो भी लोग कर रहे हैं, वे मूर्ख हैं. जो भी बातें होंगी आप सभी को पता चल जाएगा. बता दें कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि 10 फरवरी को होने वाली राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाएगा. लेकिन लालू ने इन संभावनाओं को नकार दिया है.. .

जानकारी दें कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू यादव पटना आ सकते हैं. तेजस्वी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपना बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि लालू प्रसाद यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वो सबसे बेहतर तरीके से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और आगे भी वही चलाते रहेंगे. ऐसे में किसी बदलाव की जरूरत नहीं है.

Related posts

Bihar Now

कोसी, सीमांचल समेत इन इलाकों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें…

Bihar Now

दरभंगा के एक पुलिस अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो