Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

त्राहिमाम पत्र पर DMCH के “झा” जी की गजब सफाई… कहा – भावुक होकर अस्पताल अधीक्षक को लिखा गया पत्र मीडिया में हो गया वायरल… DMCH में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है आक्सीजन…

*डॉ. यू.सी. झा ने कहा डी.एम.सी.एच. में कोई कमी नहीं है*

*डीएमसीएच में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और दवा उपलब्ध हैं*

*जिला प्रशासन और डी.एम.सी.एच. का पूर्णतया मिल रहा है सहयोग*

दरभंगा :  डी.एम.सी.एच. के मेडिसीन विभाग के अध्यक्ष डॉ. यू.सी. झा द्वारा भावुक होकर डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य को लिखे गये गए पत्र जो मीडिया में वायरल हो गया है। इस संबंध में डॉ. यू.सी. झा ने बताया कि कुछ मिनटों के लिए डीएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी हुई थी, लेकिन उप विकास आयुक्त ,दरभंगा से वार्ता होते ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी गयी।
उन्होंने कहा कि डी.एम.सी.एच. के सभी बेड पर मरीज इलाजरत हैं और कुछ पल के लिए ऑक्सीजन की कमी होने पर उन्होंने भावुक होकर यह पत्र डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य को लिखा और यह किसी तरह मीडिया में वायरल हो गया, लेकिन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त होते ही उन्हें इस पत्र पर अफसोस भी हुआ।
उन्होंने कहा है कि डी.एम.सी.एच. में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। सभी आवश्यक दवाएँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डी.एम.सी.एच. एवं जिला प्रशासन में पूर्णतयः समन्वय बना हुआ है तथा जिला प्रशासन द्वारा पल-पल डी.एम.सी.एच. की निगरानी एवं अनुश्रवण किया जा रहा है।
वर्तमान में सभी बेड पर कोविड पॉजिटिव मरीज ईलाजरत हैं और उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा है, अब डी.एम.सी.एच. में कोई समस्या नहीं है। सभी चिकित्सक, नर्स एवं पारा मेडिकल स्टाफ लगातार कार्य कर रहे हैं।

 

Related posts

नीतीश पर सम्राट का सियासी हमला, नीतीश हैं सबसे बड़े साजिशकर्ता, बहुरूपिया की तरह करते हैं काम …

Bihar Now

मुकेश सहनी और तेजस्वी के जश्न पर सियासत !… जेडीयू ने किया पलटवार, कहा- हम अपने हेलिकॉप्टर में मुर्गा खाएं, दूसरों को क्या मतलब…

Bihar Now

Big Breaking : शराबबंदी की पोल खोलने वाले युवक का पुलिस पर बड़ा आरोप , कहा – मुझे फंसा सकती है “सु”शासन की पुलिस… “सु”शासन सरकार में सच बोलने की मिलेगी सजा ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो