Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा एम्स विवाद पर केंद्र को नीतीश कुमार की दो‌ टूक, बोले मुख्यमंत्री – नहीं बदलेगी दरभंगा में एम्स की जगह…

पटना: दरभंगा एम्स को लेकर पीएम मोदी के बयान के बाद राजनीति गरमा गई थी. इस पर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे थे. वहीं, इस मामले पर सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि हम हर जगह मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं. एम्स पटना में आया और अब अगला एम्स दरभंगा में हो, यह हमारी इच्छा है. पहले छह मेडिकल कॉलेज थे और अब गिनती बढ़कर 11 हो गई है. हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

दरअसल, पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में कह दिया कि दरभंगा में एम्स बन गया है. इस पर तेजस्वी यादव ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा- “आज प्रधानमंत्री जी दरभंगा में AIIMS खुलवाने का झूठा श्रेय ले रहे थे.

वस्तुस्थिति ये है कि बिहार सरकार ने निःशुल्क 151 एकड़ जमीन केंद्र को इसकी स्थापना के लिए दिया है और साथ ही 250 करोड़ से अधिक मिट्टी भराई के लिए आवंटित किया, लेकिन दुर्भाग्यवश राजनीति करते हुए केंद्र ने प्रस्तावित एम्स के निर्माण को स्वीकृति नहीं दी. प्रधानमंत्री से देश कम से कम सत्य और तथ्य की अपेक्षा करता है लेकिन उन्होंने सफेद झूठ बोला.”

Related posts

मिथिला में मना भव्य दीपोत्सव, ग्यारह हजार एक दीपकों से सजाया गया त्रिवेणी संगम तट..

Bihar Now

Big Breaking: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लगी भीषण आग,मची अफरातफरी..

Bihar Now

अयाची नगर युवा संगठन की सराहनीय पहल, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा है मुख्य उद्देश्य…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो