Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के चनौर गांव पहुंचे सांसद गोपाल जी ठाकुर,मृतक केशव के परिजनों से की मुलाकात, क्या केशव हत्याकांड की गुत्थी सुलझेगी ? क्या केशव को मिलेगा इंसाफ ?…

दरभंगा :शनिवार को दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर मनीगाछी थाना क्षेत्र के चनौर गांव पहुंचे.. गोपाल जी ठाकुर चनौर गांव के मृतक केशव चौधरी के परिजनों से मिलने चनौर गांव पहुंचे.. जहां उन्होंने मृतक के दादा, मां सहित परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली..

मृतक के परिजनों से मिलकर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने परिवार को सांत्वना देने के साथ साथ हर संभव न्याय दिलवाने की बात कही.. उन्होंने कहा कि केशव चौधरी की निर्मम हत्या के दोषियों को किसी हाल में सजा मिलनी चाहिए.. इस मौके पर मृतक के दादा ने मदन मोहन झा कुछ मोबाइल में मौजूद कुछ साक्ष्य भी दिखाए.

.मृतक के दादा ने पोस्मार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है.. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक यदि केशव ने आत्महत्या की, तो फिर उसके गले में चेन की निशान सहित तमाम लोग हमारे घर क्यों घुसे थे… हालांकि सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इस हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री सहित DGP से बात करने की बातें कही..

बता दे कि दरभंगा के चनौर गांव में 18 जुलाई 2021 को केशव चौधरी की निर्मम हत्या कर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई थी.. मृतक के दादा के मुताबिक, बाइक लगाने की विवाद में केशव चौधरी की घर में घुसकर हत्या उस वक्त कर दी गई जब उसके घर में कोई मौजूद नहीं था… इस केस के तमाम आरोपी मृतक के गांव के ही हैं…

मृतक के दादा का आरोप है कि इस गांव में ब्राहमण की संख्या काफी कम है और ये गांव यादव बहुल्य गांव है ऐसे में गांव के यादव दबंग की तरह उनके पोते की हत्या कर दी…

गौरतलब है कि मनीगाछी का चनौर गांव दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र में आता है और यहां के मौजूदा आरजेडी विधायक ललित यादव हैं.. ऐसे मृतक के दादा का आरोप है कि गांव के यादवों यानी आरोपियों को विधायक का संरक्षण प्राप्त है इसलिए ये लोग गांव में दबंगई करता है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

BPSC रिजल्ट में “Perfection IAS” का जलवा कायम… BPSC में 131 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, टॉप 100 में 22 अभ्यर्थी शामिल…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, सरेराह चिमनी पर जा रहे मुंशी को मारी गोली…

Bihar Now

लखीसराय में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, चक्के के नीचे दबने से युवक की मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो