Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी व “AAP” के नेता ने थामा बीजेपी का दामन, जेडीयू के Ex-MLC ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता …

आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज गई है,ऐसे में सियासतदान भी अपने अपने हिसाब से पाला बदलना शुरू कर दिया है …आज पटना में आयोजित मिलन समारोह में जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी प्रोफेसर रणवीर नंदन  एवं दरभंगा विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी शंकर झा ने भाजपा का दामन‌ थाम लिया है …

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा के मौजूदा बीजेपी विधायक संजय सरावगी के खिलाफ मैदान में ताल ठोक रहे निर्दलीय प्रत्याशी शंकर झा ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है …

2020 के विधानसभा चुनाव में हर मुद्दे पर बीजेपी विधायक संजय सरावगी को कोसने वाले निर्दलीय प्रत्याशी शंकर झा “कमल” यानी फूल‌ छाप के कायल हो गए और आज उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली ….

इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  सम्राट चौधरी,  नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा , हरिश द्विवेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री  रविशंकर प्रसाद , राधा मोहन सिंह, पूर्व मंत्री मंगल पांडे , डॉ प्रेम कुमार , राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, विधायक  संजीव चौरसिया समेत अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे …

अब देखना दिलचस्प होगा कि दरभंगा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी शंकर झा अब जनता के मैदान में अपने आप को कैसे और किस रुप में प्रोजेक्ट करते हैं ?….

 

Related posts

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, पीएम सहित तमाम नेताओं ने जताया शोक…

Bihar Now

BJP में शामिल होते ही अजय अलोक का मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला…कहा – पलटीमार हैं नीतीश, लोग सही कहते हैं …

Bihar Now

दिल्ली हादसे पर RJD का बड़ा हमला, कहा – यह हादसा नहीं बल्कि नरसंहार है और इसके लिए पूर्णतः सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो