Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में फिर बवाल, दो पक्षों के बीच झड़प… मौके वारदात पर पुलिस ऑन, जिला पुलिस मुख्यालय मौन !… लापरवाह कौन ?…

विसर्जन के दौरान जबरदस्त बवाल हो रहा है … जानकारी के मुताबिक, जिले के बहेड़ा थाना से चंद कदमों की दूरी पर बड़ी बाजार के पास जबरदस्त बवाल मचा हुआ है …दो पक्षों के बीच मूर्ति विसर्जन के दौरान जबरदस्त झड़प की खबरें सामने आ रही है ..

मौके वारदात पर तनाव को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात की गई है … पुलिस लगातार दोनों पक्षों को शांत कराने की कवायद में जुटी हुई है .. झड़प में कई लोगों की घायल होने की खबर है … मौका-ए-वारदात के लिए जिला मुख्यालय से वरीय अधिकारी रवाना हो चुके हैं  …

बता दें कि दरभंगा के तारसराय मुड़िया में गुरुवार को दो पक्षों में मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी जिसके बाद डीएम और एसएसपी ने मोर्चा संभाला और आज फिर बहेड़ा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हुआ

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। जुलूस के दौरान छतों से ईंट-पत्थर फेंके गए। इसमें कई लोग घायल हुए हैं कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाने में जुटी है ..स्थिति फिलहाल नियंत्रित बताया जा रहा है …विधि- व्यवस्था के लिए स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।हालांकि इस संदर्भ में कोई अधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है …

वहीं जिला पुलिस मुख्यालय को इस घटना की पूरी विस्तृत जानकारी घटना के 45 मिनट बाद भी नहीं थी.. बिहार नाउ की टीम ने जब इस घटना की जानकारी लेने के लिए दरभंगा एसएसपी को फोन किया, तो उन्होंने फोन को अपने रेजिडेंशियल स्टाफ को फॉरवर्ड कर दिया , जिनको इस घटना की विस्तृत जानकारी नहीं थी ..

वहीं उन्होंने विभागीय रीडर से जानकारी लेने की बातें कहीं, लेकिन रीडर के पास भी विस्तृत जानकारी इस घटना की नहीं थी … पुलिस की ओर से स्थिति नियंत्रण होने का दावा किया जा रहा है …

 

Related posts

ऑल बिहार ब्राहमण फेडरेशन की ओर से होमगार्ड के डीजी को किया गया सम्मानित…

Bihar Now

बेगूसराय में पिस्टल की नोंक पर बंधक बनाकर स्वर्ण व्यवसाई से लूटपाट, अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

श्रमिकों को देने वाले सहायता राशि के लिए बिहार में ही बैंक एकाउंट होने की बिहार सरकार के निर्देश के बाद सियासत तेज… कांग्रेस ने सरकार को घेरा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो