Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में सुशील मोदी का रोड शो, तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा – वो खुद बेरोजगार हैं, रोजगार क्या देंगे..

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी दरभंगा नगर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी संजय सरावगी के पक्ष मे रोड शो कर लोगों से उन्हें मतों से विजयी बनाने की अपील की।

रोड शो के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा की दरभंगा सहित सम्पूर्ण बिहार मे एनडीए के पक्ष मे लहर चल रही है।उन्होंने कहा की बिहार की जनता जंगलराज के यूवराज को कतई स्वीकार नही करेगी। दरभंगा की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र की एनडीए सरकार और बिहार मे नीतीश कुमार के नेतृत्व मे चल रही सुशासन की सरकार के काम के आधार पर वोट करेगी। दरभंगा की सभी दसों विधानसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा जाएंगे।

उन्होंने कहा की बिहार की जनता फिर से एकबार विकास को ही चुनेगी। जो तेजस्वी यादव खुद बेरोजगार है वो क्या रोजगार देंगे और कहाँ से देंगे। प्रधानमंत्री ने मिथिला को एयरपोर्ट और एम्स देने का काम दिया। आज दरभंगा सहित सम्पूर्ण बिहार मे 22 घंटे बिजली रहती है।सड़क का कायाकल्प किया जा चुका है। 1934 के भुकम्प मे मिथिला जो दो भाग मे विभक्त हो चुका था उसे नरेद्र मोदी जी ने बनाने का काम किया है। संजय मयुख ने कहा की जंगलराज के युवराज को बिहार की जनता भलीभाँती जानती है और उनके झाँसे मे जनता नही परने वाली। नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एकबार फिर से बिहार मे एनडीए की सरकार बनेगी।

रोड शो मे दरभंगा के सासंद गोपाल जी ठाकुर,नगर विधायक संजय सरावगी,विधान पार्षध डाँ अर्जुन सहनी,भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी,जिला मंत्री राजू तिवारी,प्रमोद शरण साहु,विधानसभा संयोजक आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,लक्ष्मण झुणझुणवाला,संतोष पोद्दार, रतन साह,अंकुर गुप्ता,गोविन्द झा,आविनाश साह,मुकुन्द चौधरी, ज्योति कृष्ण झा,भरत सहनी,राजू पासवान,मीना झा,राम मनोहर प्रसाद,रमेश प्रसाद सहित हजारों लोग शामिल थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

अब हो जाइए सावधान !…बकाए पैसे मांगने पर यहाँ मिलती है गोलियों की बौछार !

Bihar Now

बिहार मेंं बेलगाम अपराधी, एक आरजेडी नेता के भाई की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा के लिए बड़ी खुशखबरी !… DMCH में जल्द बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, तीन‌ ROB निर्माण का कार्य भी होगा शुरू …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो