Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में किडनी निकालकर बेचने के उद्देश्य से 2 साल के बच्चे का अपहरण, असफल होने पर कर दी हत्या,2 अपराधी गिरफ्तार…

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में बीती रात बाइक सवार अपराधी जिस दो साल के बच्चे को लेकर फरार हो गए थे उसका शव कुछ दूरी पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला. मामला रघेपुरा गांव स्थित तालाब के पास का है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. नेपाल से आए घुमंतू समुदाय के परिवार का बच्चा बताया जा रहा है.

दरअसल इस मामले में फरार बदमाशों को लोगों ने उन्हें पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसपर बहादुरपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की थी.

दरअसल, पूरा मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रधेपुरा गांव का है. जहां बच्चे अपने परिवार के साथ तम्बू में सो रहे थे. उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी मौके पर पहुंचे और तम्बू में सो रहे बच्चे को चुपके से उठाकर भागने लगे. इस बीच बच्चे के पिता निधि शर्मा की नीद खुल गई. जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. बाइक का पीछा किया लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश बच्चे को लेकर भागने में सफल रहे

वहीं पीड़ित पिता निधि शर्मा ने बताया कि वे लोग बहादुरपुर थाना क्षेत्र के राधेपुरा चौक स्थित कलुआ पोखर के पास 11 परिवार बीस दिनों से अपना तम्बू लगा कर रह रहे हैं. वे लोग नेपाल के पोखरिया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के रहने वाले है. हमलोग सड़क के किनारे खेल तमाशा कर घुमक्कड़ जीवन व्यतीत करते है. इस रोजगार से हमलोगों का जीवन यापन चलता है.” रविवार की रात हमलोग सो रहे थे उसी क्रम में बदमाश आए और हमारे दो वर्षीय बच्चे शिवम को लेकर भाग गए. जिसे बचाने में हम लोग असफल रहे.

वहीं सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे के पिता से जानकारी इकठ्ठा कर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गए. इस संबंध में जब मीडिया ने उनसे बात करना चाहा तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. लेकिन आज इस मामले में शव मिलने के बाद दो गिरफ्तार कर लिया गया.

Related posts

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे अंशुमान मोहन कभी भी बॉलीवुड में ले सकते हैं धमाकेदार एंट्री…

Bihar Now

नमक सत्याग्रह स्थल पर निर्माणाधीन स्मारक निर्माण में धांधली के खिलाफ सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के सदस्यों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया

Bihar Now

” BJP करवा रही है देश में हिंसा ,NPR गेटवे है NRC का”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो