Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत,4 घायल, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया सड़क जाम…

बेगूसराय में तेज रफ्तार मारुति कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ठोकर मारते हुए झोपड़ी को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई ।इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा चौक की है…

।घटना से नाराज लोगों ने सबके साथ पिपरा चौक पर बरौनी योग से सड़क को जाम कर दिया है। बताया जाता है कि कार सवार तेज रफ्तार में पिपरा चौक पर पहुंचे और सड़क किनारे खड़े पीपड़ा निवासी प्रकाश समेत चार लोगों को ठोकर मारते हुए सड़क के दूसरी ओर पेड़ से जा टकराई।

इस घटना में प्रकाश साह की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोग और चोटिल हो गए। पेड़ से टकराने से मारुति कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है । घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया है।घटना की सूचना पर बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मारुति कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान…

Bihar Now

बिहार सरकार के आदेश पर आरजेडी ने उठाए सवाल, मूल स्कूल में योगदान के आदेश को अविलंब वापस ले सरकार…

Bihar Now

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाए गए दीपक कुमार, अनिश्चितकालीन के लिए मिली जिम्मेदारी..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो