Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

रफ़्तार का कहर… दर्दनाक हादसे में पुलिस पदाधिकारी की मौत, मचा हड़कंप…

अजय धारी सिंह

मधुबनी: रविवार देर रात को मधुबनी से विभागीय हिंदी की परीक्षा देकर लौट रहे झंझारपुर अनुमंडल थाना क्षेत्र के दो होनहार पुलिस पदाधिकारी में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में जारी है। जहां धीरज पांडे जिंदगी और मौत से जुझ रहे हैं। जबकि सुरभि पांडे की मौत हो गई है। झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने सड़क दुर्घटना में मौत की पुष्टि की हैं।

घटना झंझारपुर के मोहना के समीप एनएच 27 की है जहां रविवार की देर रात को अज्ञात वाहन ने पुलिस अधिकारी को ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पीएसआई सुरभि पांडे और पीएसआई धीरज पांडे दोनों को पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद से झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए दोनो को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होते देख पीएसआई धीरज पांडे को मेदांता अस्पताल पटना ले जाया गया। जबकि सुरभि पांडे की इलाज के दरम्यान मौत हो गई।

सुरभि पांडे मधुबनी जिला के रूद्रपुर थाना में पदस्थापित थी। वह बिहारशरीफ की रहने वाली थी। दोनों में से किसी भी पुलिस अधिकारी की शादी नहीं हुआ थी। वहीं धीरज पांडे झंझारपुर थाना में पदस्थापित थे और गया जिला के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएसआई धीरज पांडे का इलाज जारी है। झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने सड़क दुर्घटना में मौत की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि धीरज पांडे रूद्रपुर छोड़ने जा रहे थे। घटना रविवार की देर रात की है। घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Related posts

Bihar Now

सहरसा में फर्जी पुलिस जवान गिरफ्तार, तकरीबन 1 महीने से शहर में कर रहा था ड्यूटी…

Bihar Now

देश के ‘टॉयलेट मैन’ को मिला पद्मविभूषण, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को मिला पद्मश्री… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई व शुभकामनाएं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो