Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधबिहार

दर्दनाक हादसे में एक बालक व एक किशोरी की मौत, मचा कोहराम…

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसे में घर के समीप गड्ढे में डूबकर एक बालकeds एवं एक किशोरी की मौत हो गई। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा राजापुर राघो गॉंव की है । दोनों ही मृतक आपस में फुआ और भतीजे थे ।

बताया जा रहा है कि मृतक प्रियांशु कुमार घर के समीप ही गेंद खेल रहा था और खेलते खेलते ही प्रियांशु कुमार की गेंद गड्ढे में चली गई । गेंद निकालने के लिए जैसे ही प्रियांशु कुमार गड्ढे में कूदा तो वह डूबने लगा । प्रियांशु कुमार को डूबते देख प्रियांशु की बुआ कीर्ति कुमारी उसे बचाने के लिए गड्ढे में गई लेकिन वह भी डूबने लगी। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों गहरे पानी में डूब चुके थे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी ।

गौरतलब है कि इस बार बलान नदी में अत्यधिक पानी आने की वजह से जहां तहां बड़े-बड़े गड्ढों में भी पानी भर गया है और उसी से यह हादसा हुआ । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बलशर्मा

Related posts

बिहार नाउ की खबर‌ का बड़ा असर, दरभंगा का यौन शोषण आरोपी कथावाचक श्रवण दास महाराज गिरफ्तार….

Bihar Now

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा – मैंने इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल से राज्य में सरकार को समाप्त करने के लिए भी कहा है…”

Bihar Now

नहीं रहे सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक, ऑफिस में झंडोत्तोलन के बाद अचानक बिगड़ी उनकी तबीयत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो