Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दही-चूड़ा भोज के जरिए सियासत !… बिहार में ये क्या हो गया ?… दही-चूड़ा खाने पहुंचे नीतीश, खुद गायब हो गए चिराग पासवान, बैरंग वापस लौटे नीतीश…

पटनाः बिहार में दही-चूड़ा पर सियासत शतरंज के किसी चाल से कम नहीं है. इसी कड़ी में बिहार में मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर चिराग पासवान ने अपने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यालय पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी आमंत्रित थे. लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब नीतीश कुमार लोजपा (रा) कार्यालय पहुंचे तो वहां उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान मौजूद ही नहीं थे.

पार्टी के अन्य नेताओं ने सीएम नीतीश का स्वागत किया. लोजपा (रा) के कार्यालय पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार ने रामविलास को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ देर तक लोजपा कार्यालय रुके और फिर निकल गए.

चिराग पासवान ने खुद नीतीश कुमार को मकर संक्रांति के भोज का निमंत्रण दिया था. लेकिन मंगलवार को वो ही कार्यालय में मौजूद नहीं थे. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मकर संक्रांति के भोज का निमंत्रण दिया था.

कार्यालय में सिर्फ राजू तिवारी मौजूद थे. बता दें कि चिराग पासवान के इस भोज में सीएम नीतीश, सम्राट चौड़जे, विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल के साथ साथ NDA घटक दल के अन्य नेता शामिल होने वाले थे.

Related posts

नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ… BJP विधायक नीतीश मिश्रा ने मैथिली भाषा में ली शपथ…

Bihar Now

दिल्ली से दरभंगा आ रही फ्लाइट का AC हुआ बंद, यात्रियों का गर्मी से हुआ बुरा हाल…

Bihar Now

डबल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो