Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दारोगा जी का युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल, घर बुलाकर केस से मुक्त करने की बात पर अश्लील हरकत…

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. पीड़िता थाने में एक मामले में आरोपी है. जानकारी के अनुसार मामले का अनुसंधान थाने में पद स्थापित दरोगा मोहम्मद बलाल खान कर रहे हैं.

अनुसंधान के क्रम में दरोगा ने कुछ दिन पहले पीड़िता से मामले के बारे में पूछताछ किया एवं नोटिस देते हुए थाने पर बुलाया. अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर जब पीड़िता दरोगा से मिली तो दरोगा ने कहा कि वह उसके साथ पड़ोस में उसके मकान पर चलकर पीड़िता को केस से मुक्त करने की बात कही. मकान पर ले जाकर दरोगा युवती से जबरदस्ती करने लगा.

पीड़िता ने बातचीत के दौरान बताया कि दरोगा ने फोन पर मामले से संबंधित बातचीत में ऐसी कई बातें पूछता, जिससे वह डर गई. कुछ दिन के बाद फिर दरोगा ने फोन कर थाने बुलाया और अपने किराए के मकान में ले गया जहां मेरे साथ दर्ज मामले में मदद करने के नाम पर अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका वीडियो सामने आया है.

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दरोगा ने पीड़िता के साथ कमरा का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती की. खाकी वर्दी पहने हुए दरोगा का इस हरकत को देखकर लोग अचंभित है और आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं.पीड़िता ने बताया कि वह समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है.

उन्होंने कहा कि हमारे गांव के ही एक व्यक्ति ने उन पर परिवार के सदस्य, यानी मां और बहन की फोटो वायरल करने का आरोप लगाया था. हालांकि, पीड़िता ने स्पष्ट किया कि उसने कोई फोटो वायरल नहीं की थी. जब उसे इस आरोप के बारे में जानकारी मिली और पता चला कि उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, तो वह थाने गई. वहां उसे पता चला कि इस केस का जांच कर्ता पटोरी थाना में कार्यरत एसआई मोहम्मद बलाल खान हैं.

वही इस मामले में समस्तीपुर एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस मामले के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी. यह वीडियो मीडिया के माध्यम से सामने आया है. अब इस मामले में आरोपी दरोगा बेलाल खान पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे निलंबित कर दिया है

Related posts

RLSP के छात्र नेता को अपराधियों ने मारी गोली, हालात नाजुक…

Bihar Now

नीतीश कुमार के विपक्षी एकता पर “PK” का तंज, बोले – अपना ठिकाना है नहीं और देश में घूम रहे हैं, नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से कुछ नहीं होने वाला

Bihar Now

मुजफ्फरपुर पुलिस का सख्त कदम: नीट प्रदर्शन में तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई, पहचान के लिए ₹10000 का इनाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो