Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहार

दिवंगत पत्रकार मनीष सिंह के परिजनों को अभी तक नहीं मिल पाया न्याय, हिन्दू जागरण मंच ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन, जल्द आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की…

, पटना : सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार मनीष कुमार सिंह की निर्मम हत्या किए जाने के बाद अबतक न तो मनीष के हत्यारों पर पुलिस कार्रवाई कर सकी है और न ही परिजनों को न्याय ही मिल पाया है ।

इसी सिलसिले में मंगलवार को हिन्दू जागरण मंच की ओर से
एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें मनीष की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया । इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत सिंह ने जांबाज पत्रकार मनीष सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मनीष के हत्यारों को जल्द सजा दिलाई जाए और हत्या काण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है ।
इस श्रृद्धांजलि सभा में शामिल हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों में विधि प्रमुख दक्षिण बिहार प्रवीण सिंह , मनीष राज प्रदेश संयोजक युवा वाहिनी , रोहित वर्धन सह संयोजक , अंजनी कुमार महानगर संयोजक ने मनीष को न्याय दिलाने के लिए जोरदार आवाज उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस हत्या काण्ड की सीबीआई से जांच कराए नहीं तो हिन्दू जागरण मंच जल्द ही बड़ा आंदोलन कर सड़क पर उतरेगी।
गौरतलब है कि पिछले दस अगस्त को मोतिहारी के अरेराज में सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार की लाश तालाब में मिली थी ।तीन दिन पूर्व हत्यारों ने मनीष को अगवा कर हत्या कर दी थी ।

Related posts

“सु”शासन राज में रंगदारी की मांग, नहीं देने पर मारी युवक को गोली… बेखौफ अपराधी, खौफजदा परिवार !…

Bihar Now

बिहार की सियासत में प्रशांत किशोर कब मारेंगे एंट्री ?… दल बनाने को लेकर किया बड़ा ऐलान

Bihar Now

दरभंगा रेप पीड़िता से मिले बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो