Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दीया जलाने के पीएम के संदेश पर कांग्रेस का करारा जवाब…पूरी करें आवश्यकताएं, फिर साथ मिलकर जलाएंगे “खुशी” की दीया…

.5 अप्रैल को 9 बजे 9 मिनट दीया जलाने के पीएम के संदेश पर बिहार कांग्रेस ने आपत्ति जताई है.. कांग्रेस MLC प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि बिहार समेत पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है और जिस हिसाब से रोज मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है वो वाकई चिंता जनक और सोचनिय है… लेकिन इस सबके बीच 130 करोड़ वाली आबादी में सिर्फ अभी तक 50 हजार लोगों की जांच हुई है तो ये वाकई गंभीर हालात हैं…

प्रेम चंद्र मिश्रा ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोग हमें तमाम उपकरण यानी वैंटिलेटर, सुविधा युक्त हास्पिटल और इलाज करने के लिए आवश्यक उपकरण देने के बजाय दीया जलाने की बातें कहते हैं…

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से जो उपकरण की मांग की,वो भी नहीं दिया गया और ऐसी स्थिति में तमाम सूबे के डाक्टर , स्वास्थ्य कर्मी बिना संसाधन का काम कर रही है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को इस पर ध्यान देने के बजाय थाली पिटने और दीया जलाने को कहते हैं…
प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि दीया जलाने का एक खास महत्व होता है.. उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि जब राम रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे, तब लोगों ने खुशी में दीया जलाया था…महामारी फैलने पर कभी दीया नहीं जलाया जाता है.. लेकिन इस देश में पहली बार कहा जा रहा है…

प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि बिहार के लोग चाहेंगे कि पहले महामारी से लड़ने के लिए हमारी आवश्यकताओं को पूरा कर दीजिए.. फिर कोरोना से जंग जीतने के बाद खुशी में साथ मिलकर दीया जलाएंगे…

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार नाउ

Related posts

Livescorebet Casino Free Spins Without Deposit Uk How To Claim

Bihar Now

Free Money For Pokies Online

Bihar Now

के के पाठक के खिलाफ सदन में हंगामा, स्कूल टाइमिंग बदलने के बावजूद अनुपालन नहीं होने के विरोध में हंगामा….

Bihar Now