Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दूल्हन की तरह सजा पटना, 19 से 22 दिसंबर तक है IRC का 80 वां अधिवेशन…

पथ निर्माण मंत्री करेंगे तकनीकी सत्र का उद्धघाटन.

19 दिसंबर से 22  तक चलेगा ये अधिवेशन…

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी होंगे मुख्य अतिथि…

 

पटना :  पथ निर्माण विभाग द्वारा आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के 80 वां तकनीकी सत्र के लिए पटना पूरी तरह तैयार हो चुका है। गांधी मैदान स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में देश – विदेश से लगभग 2500 प्रतिनिधि अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाग ले रहे हैं।बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे…

पथ निर्माण विभाग द्वारा इस अधिवेशन को लेकर जिला प्रसाशन, नगर निगम व अन्य विभागों के साथ बैठक कर संबंधित सभी अधिकारियों को इसके अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

 

अधिवेशन में आने वाले आगंतुकों के भव्य स्वागत के लिए विभाग द्वारा शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों व एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क का निर्माण किया गया है ताकि आगंतुकों को आयोजन स्थल तक आने में कोई दिक्कत न हो। इस अधिवेशन के लिए अलग – अलग कमिटी का गठन कर उन्हें जिम्मेवारी सौपी गयी है।  

शहर के साफ सफाई को लेकर नगर निगम को भी विशेष रूप से निर्देश दिया गया। साथ ही प्रसाशन द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के मद्देनजर 250 पुलिस जिसमें पुरुष एवं महिला जवान के साथ विशेष मजिस्ट्रेट को इस अधिवेशन के लिए नियुक्त किया गया है। अधिवेशन में आने वाले प्रतिनिधिओं के लिए शहर के प्रमुख होटलों में ठहरने के लिए व्यवस्था की गयी है।
इस अधिवेशन के टेक्निकल प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार 19 दिसंबर को मुख्य अतिथि नंद किशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री, बिहार सरकार करेंगे।


19, 20, 21 तक ज्ञान भवन में प्रतिदिन तकनिकी सत्र के बाद शाम को बापू सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तकनीकी सत्र में युवा इंजीनियरों और छात्रों द्वारा रोड सेफ्टी थीम पर आधारित पोस्टर सेशन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, राजमार्ग सड़क के आधारभूत संरचना विकास में हालिया तकनीकी शोधों की प्रस्तुति और इंजीनियरिंग संस्थान के प्रतिनिधिओं द्वारा शोध की प्रस्तुति दी जाएगी।
20 दिसंबर को सत्र का औपचारिक उद्धघाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जाएगा.

Related posts

Bihar Now

Breaking : बिहार सरकार के मंत्री के इशारे पर हुई निर्दलीय प्रत्याशी नीरज झा की मौत, गलत सुई देकर मारने का पत्नी ने लगाया आरोप, बीजेपी मंत्री के खिलाफ थे चुनावी मैदान में नीरज झा ?…

Bihar Now

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सोनबरसा, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now