Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

दूसरों की मदद कर अपने वैलेंटाइन को बनाए खास : मौसम शर्मा

लव इस लाइफ कार्यक्रम में नृत्यांगन ने अपने ब्रांड ड्रेस और फिटनेस बैग को रैंप पर किया प्रदर्शित…

पटना :  प्यार का संदेश देने वाले वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बिहार की प्रतिष्ठित संस्थान नृत्यांगन हॉबी सेंटर द्वारा वैलेंटाइन वीक के उपलक्ष्य में रविवार को राजीवनगर स्थित शिवि कम्युनिटी हॉल में लव इस लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वीणा गुप्ता मुख्य अतिथि जबकि समाजसेवी मधु मंजरी व नम्रता सिंह विशिस्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वहीं डॉ. रमित गुंजन, डॉ. सचि गुंजन, शशांक शेखर और खनक बतौर स्पेशल कपल गेस्ट इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आगत अतिथिओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

कार्यक्रम की शुरुआत खूबसूरत वैलेंटाइन सांग पर कपल डांस से की गयी जिससे पूरा वातावरण प्यार के रंग में ढल गया।
इसके बाद कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने हे सोना,हे सोना.., हुस्न है सुहाना…,लीला मैं लीला…., लेके पहला – पहला प्यार…., नागिन…, मुकाला – मुकाबला…, एक तो कम जिंदगानी…, जैसे गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर हॉल में उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद संस्थान द्वारा कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिल्पी मिसेज वैलेंटाइन, आकांक्षा मिस वैलेंटाइन, प्रियंका बेस्ट वैलेंटाइन कॉस्ट्युम, प्रिया प्रकाश मोस्ट ब्यूटीफूल वैलेंटाइन, आराध्या मम्माज वैलेंटाइन, कृष्णा प्रकाश और आदया बेस्ट मदर एंड डॉटर, प्रिया प्रकाश बेस्ट फिटनेस लवर, अनिता और सुमन कपल डांस, ग्रुप डांस, जुम्बा डांस का अवार्ड दिया गया।
कार्यक्रम में सौमिल श्री और ऋषभ राठौर ने बतौर निर्णायक प्रतिभागिओं का चयन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप शो रहा जिसमें मॉडल्स ने नृत्यांगन हॉबी सेंटर के ब्रांड ड्रेस और फिटनेस बैग का प्रदर्शन किया।
मौके पर उपस्थित कार्यक्रम संयोजक व नृत्यांगन हॉबी सेंटर की निदेशिका मौसम शर्मा ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम पाटनवासिओं के वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए किया गया है ताकि वो अपने प्रियजनों के साथ अपने इस वैलेंटाइन को यादगार बना सके।

उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे पर कपल्स ही एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करे ये जरुरी नहीं है बल्कि आप अपने खास लोगों को जिनसे आपका ज्यादा लगाव हो उनको भी आप प्यार का अहसास करवा सकते हैं जिनमे आपकी माँ, बहन, पिता, भाई, दोस्त, रिश्तेदार आदि शामिल हो सकते हैं। मौसम ने बताया कि इस वैलेंटाइन डे पर आप जरूरतमंद लोगों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाकर भी अपना वैलेंटाइन यादगार बना सकते हैं।

Related posts

नीतीश कुमार कहने में नहीं,काम करने में विश्वास रखते हैं- रंजीत झा

Bihar Now

पटना के सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम…

Bihar Now

यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद निकले बेउर जेल बाहर, समर्थकों का जुटा भारी हुजूम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो