Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यबिहार

धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव , गोविंदा की टोली ने फोड़ा मटका

प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल

हर साल की भांति इस वार भी सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान बड़ी संख्यां में लोग आकर कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना किया , बताया जाता है की कर्णपुर गांव में करीब सात दशक से जन्माष्टमी पूजा का आयोजन किया जाता है लिहाजा जिले भर के लोग यहां पहुचते हैं , मालूम हो की कर्णपुर गांव में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव जिले भर के लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है क्योंकि कर्णपुर गांव में उत्तर और दक्षिण दो भागो में अलग अलग जन्माष्टमी का आयोजन किया जाता है खास बात ये है इस अवसर पर भव्य मेले का आयोजन के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कर्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसके अलावे सबसे खास कार्यक्रम जो लोगों को आकर्षित करता है ,वो है मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन .इसके लिए आस पास के कई गोविंदा ग्रुप को इसमे भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है. हर साल की भांति इस बार भी मटका फोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सिमरा के गोविंदा की टीम विजयी रहा , इस दौरान बड़ी संख्यां में लोगों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता का आनंद लिया ..

 

Related posts

Breaking : छात्रा से छेड़खानी के विरोध में भड़का आक्रोश, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ पूरा इलाका, पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत, लाठीचार्ज…

Bihar Now

RLSP के छात्र नेता को अपराधियों ने मारी गोली, हालात नाजुक…

Bihar Now

सीताराम येचुरी का निधन, सीपीएम महासचिव का दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो