Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष, कल करेंगे नामांकन…

बिहार में एनडीए की सरकार के फ्लोर टेस्ट के बाद बीजेपी विधायक नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बनेंगे। मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे बजे नॉमिनेशन करेंगे। नंद किशोर यादव बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और बिहार सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे हैं।

दरअसल, एनडीए की सरकार के विश्वासमत हासिल करने के बाद आरजेडी कोटे से स्पीकर बने अवध बिहारी चौधरी की विदाई हो गई। पहले तो वे विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले सदन में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया और 125 सदस्यों ने उनके हटाने के प्रस्ताव को अपनी सहमति दी जबकि 112 सदस्यों ने उनके पक्ष में वोट किया और आखिरकार उन्हें स्पीकर की कुर्सी छोड़नी पड़ी।

इस बार भी एनडीए की सरकार में स्पीकर का पद बीजेपी को मिला है। एनडीए की पिछली सरकार में विजय कुमार सिन्हा स्पीकर हुआ करते थे। अब जब बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी है तो स्पीकर की कुर्सी फिर से बीजेपी के पास है।

पटना साहिब सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। नंदकिशोर यादव कल यानी मंगलवार को स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Related posts

Top Nz Online Casinos

Bihar Now

शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, करेंगे बिहार में चक्का जाम… 9 और 16 जुलाई को करेंगे रेल चक्का जाम …

Bihar Now

BJP अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाएगी, जेपी नड्डा के निशाने पर नीतीश, लालू पर भी बोला हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो