Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नई उम्मीद के साथ बीजेपी नेता श्रेयसी सिंह ने की नामांकन, कहा – अपने मातृभूमि का कर्ज अदा करुंगी…

जमुई के लिए आज का दिन खास रहा खास इसलिए क्योंकि बिहार की बेटी और भाजपा की ओर से जमुई लिए नया चेहरा के तौर पर जमुई विधानसभा से श्रेयसी सिंह ने अपनी उम्मीदवारी पेश की।

संवाददाताओं से बात करते हुए श्रेयशी बताई कि पार्टी ने जो फैसला लिया उसका हम समर्थन करते हैं साथ ही भाजपा जमुई की इकाई काफी मजबूत और सक्रिय हैं जिससे हमारी मेहनत रंग लाएगी।वहीं विरोधियों पर पूछे गए सवालों को सहजता से बताते हुए कही कि भले ही कोई हमारे बीच कोई आंतरिक द्वंद नहीं गई है और पूरे बिहार ने हमें उस वक्त स्वीकारा जब 2018 में गोल्ड मेडल लेने के बाद बिहार के लोगों ने हमें बिहार की बेटी कह कर प्यार दिया ,मैं अपनी दावेदारी सिर्फ विकास है और युवाओं के पलायन को रोकने के मुद्दे पर केंद्रित रहेगा जिसको लेकर मैं पूरी तरह से तैयार और सक्रिय रहूंगी।श्रेयसी ने बताया कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं से शहर को सुदृढ़ीकरण कर युवाओं को यहीं नौकरी के अवसर बनाया जा सकता है।
नए चेहरे पर बताते हुए उन्होंने कही की मैं राजनिति में नई हूँ जबकि मेरे पिता जी का कर्म भूमि भले बांका रहा हो पर उनकी और मेरी मातृभूमि जमुई है और जमुई मातृभूमि का विकास कर इसका कर्ज़ उतारना मेरा सौभाग्य रहेगा।
आगे की रणनीति के लिए तैयार हैं।उनके साथ सभी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखी।

रवि मिश्रा, बिहार नाउ, जमुई

Related posts

बिहार के मुख्य सचिव बने ब्रजेश मेहरोत्रा, चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त का जिम्मा, आमिर सुबहानी ने ली VRS…

Bihar Now

पदयात्रा पूरी हो जाए बिहार में नेताओं की दुकानदारी हो जाएगी बंद: प्रशांत किशोर…

Bihar Now

खगड़िया में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत, 3 घायल… बारात से लौटने के क्रम में हुआ हादसा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो