Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 3 बच्चे सहित 18 लोगों की हुई मौत… नहीं है इंतजाम, फिर दावें क्यों तमाम ?…

देश की राजधानी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए एक काली बनकर आई। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 यात्री महाकुंभमेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई अपनी ट्रेन पकड़ने की रफ्तार से जा रहा था। लेकिन तभी भगदड़ जैसी स्थिति पैजा हो गई। इसके बाद एक के बाद एक करीब 18 लोग काल के गाल में समा गए। इसमें 3 बच्चे भी शामिल है…

कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे के शिकार सभी लोगों को फौरन एलएनजेपी अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगदड़ के बाद उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे बोर्ड में इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है…

वहीं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुःख जताया है ….

Related posts

डीएम चंद्रशेखर सिंह और के के पाठक आमने-सामने !… 25 जनवरी का स्कूलों को बंद रखने का निर्देश… पहले जिंदगी जरुरी, जिनको दिक्कत है वो करें CRPC का अध्ययन – डीएम, पटना…

Bihar Now

अमित शाह का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- पलटू नीतीश बाबू नरेंद्र मोदी के 9 साल के काम का ही हिसाब देने आया हूं..

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नए राज्यपाल से की मुलाकात, पुष्प गुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो