Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा,बिहार के 4 मजदूरों की महाराष्ट्र में जिंदा जलकर मौत…

नया साल 2024 के पहले दिन एक और जहां लोग जश्न में डूबे हैं वहीं एक बिहार के लिए बुरी खबर है। राज्य के चार मजदूरों के महाराष्ट्र में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वाले सभी मजदूर मधुबनी के रहने वाले थे।

हादसा औरंगाबाद जिले में हुआ। एक फैक्ट्री में अगलगी के दौरान यह भीषण हादसा हुआ। मृत मजदूरों के परिजनों को स्थानीय पुलिस से जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। फिलहार आग पर काबू कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के छत्रपति संभाजी नगर में यह दस्ताना फैक्ट्री स्थित है। रविवार की रात फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में कुल 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और कई लोग झुलसकर घायल हो गए। मरने वालों में चार मजदूर बिहार के रहने वाले थे।

सभी मजदूर मधुबनी जिले के निवासी थे। आग लगी के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल टीम को काफी मशक्कत करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आग बुझ गई है लेकिन उससे पहले 6 मजदूर जलकर मर गए।

मधुबनी से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर 4 महीने प अगला ही काम की तलाश में मुंबई गए थे। उन्हें औरंगाबाद स्थित दस्ता लेख फैक्ट्री में काम मिला तो मुंबई से निकल गए।

रविवार की रात को फैक्ट्री में अचानक उस समय आग लग गई जब मजदूर और आसपास के लोग सोए हुए थे। कई लोगों को भगाने का मौका भी नहीं मिला और आग के बीच फंसकर स्वाहा हो गए। फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसको लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली

मृतक मजदूरों की पहचान हो गई है। वे मधुबनी के बाबूबरही और लगनिया प्रखंड के रहने वाले थे। मरने वालों में बाबूबरही के महबूब अली और लगनिया प्रखंड के मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद कैसर और मोहम्मद इकबाल शामिल हैं। इस घटना से सभी मजदूरों के परिवार में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक संबंधित थाना की पुलिस ने परिजनों को यह जानकारी दी। नए साल के पहले दिन अगला दर्दनाक घटना की खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मधुब लेख पुलिस ने परिजनों को सहायता करने का आश्वासन दिया है…

Related posts

Bihar Now

राज्यपाल से मिले तेजस्वी यादव, गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में CBI जांच की मांग..

Bihar Now

Jaabet Casino Review Uk Is It Legit And Safe 2026

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो