Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नगर पंचायत चेयरमैन की कार से 5 लीटर शराब बरामद:किशनगंज में बंगाल से तस्करी; पुलिस के रोकने पर ड्राइवर ने गाड़ी की बढ़ाई रफ्तार

किशनगंज में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन के कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि बंगाल के रास्ते एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है।

उत्पाद विभाग की टीम ने चेकपोस्ट सहित शहर में प्रवेश करने वाले तमाम रास्तों पर जांच अभियान तेज कर दिया। उसी क्रम में बंगाल की दिशा से आ रही ऑल्टो कार जि सपर नगर पंचायत पौआखाली चेयरमैन का बोर्ड लगा था, इसे जांच के लिए रोका गया तो ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार को बढ़ा दिया।

उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन का पीछा करते हुए हलीम चौक के पास से वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की। ड्राइवर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। वाहन की जब जांच की गई तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड के लगभग 5 लीटर शराब बरामद किया गया है।

चेयरमैन लिखी गाड़ी को उत्पाद विभाग ने जब्त कर लिया है और जुट गई है। मौके पर मौजूद उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि चालक मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया है ।उन्होंने कहा कि वाहन के निबंधन संख्या के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाते हुए मामला दर्ज कर दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा ।

Related posts

BPSC शिक्षक नियुक्ति घोटाले में ED की एंट्री हुई तो… जीतन राम मांझी ने इंडिया गठबंधन पर बोला हमला…

Bihar Now

भोजपुरी सिंगर शिव कुमार बिक्कू का गाना “रंगदारी मिलल बा विरासत में” हुआ रिलीज…

Bihar Now

बेगूसराय में अपह्रत युवक की हत्या, खगड़िया से शव बरामद… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो