Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी का नाम सुनते ही तमतमाए लालू यादव, दिल्ली में बैठक से पहले लालू का बड़ा बयान …

पटना: इंडिया गठबंधन की दिल्ली में मंगलवार (19 दिसंबर) को चौथी बैठक होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार (18 दिसंबर) को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हुए. दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सुनते ही लालू प्रसाद यादव तमतमा गए.

लालू यादव ने कहा कि हम लोग बैठक में शामिल होने जा रहे हैं. वहीं से निर्णय लेंगे. सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा और मोदी सरकार को उखाड़ कर फेंकेंगे. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोग दिल्ली में बैठक करेंगे और सभी मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे.

इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि 2024 में वो फिर वापस आएंगे इस पर लालू प्रसाद यादव भड़क गए. लालू ने कहा, “रोज यही बात पूछते हैं. क्या है नरेंद्र मोदी? आएंगे तो आओ.

उधर, मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. नीतीश कुमार आज शाम में दिल्ली रवाना होंगे. आज दिन में जनता दरबार का उनका कार्यक्रम था जिसको लेकर शाम में दिल्ली जाने का प्लान बना है.

बता दें कि 19 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की यह चौथी बैठक है. पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी. दूसरी बैठक बेंगलुरु और तीसरी बैठक मुंबई में हुई थी.अब जब पांच राज्यों के विधानसभा के चुनाव के नतीजे आ गए हैं तो इंडी गठबंधन के नेता फिर से बैठक करने जा रहे हैं. चौथी बैठक छह दिसंबर को होने वाली थी लेकिन टल गई थी.

Related posts

Breaking : खरना के अहले सुबह औरंगाबाद में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट होने से 35 लोग घायल,कई गंभीर…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में BJP विधायक संजय सरावगी का जबरदस्त विरोध, GO Back के लगाए गए नारे..

Bihar Now

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जारी रहेगा भाजपा का विजय अभियान, अविश्वास प्रस्ताव पर तय हार खोलेगी विपक्षी गठबंधन की पोल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो