Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

” नहीं लगे थे आतंकवादी के समर्थन में नारे… कार्यक्रम को‌ कमजोर करने को लेकर डॉक्टरेड वीडियो वायरल करने का आरोप… जांच में करेंगे पूरी सहयोग”…

बेगूसराय में सीएए के विरोध में आयोजित धरने के बीच वायरल हुआ एक वीडियो पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा । दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था जिसमें कहा गया है कि 30 जनवरी को आंदोलनकारियों के द्वारा अफजल तेरे खून से इंकलाब आएगा के नारे लगाए गए थे । इसी वीडियो के बिरोध में कल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार को एक आवेदन भी दिया था तथा कड़ी आपत्ति जताई थी।

बीती रात इस बायरल वीडियो के संबंध में भीमराव अंबेडकर संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष जावेद अख्तर ने खंडन करते हुए कहा कि फूल चौक पर धरना स्थल पर ऐसा कोई भी नारा नहीं लगाया गया और असामाजिक तत्वों के द्वारा छेड़छाड़ कर धरना कार्यक्रम को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल जावेद अख्तर में प्रशासनिक जांच में पूरी तरह सहयोग करने की बात कही है तथा मांग किया है कि प्रशासन के द्वारा निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी हो उन्हें सजा दी जाए।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
वेे

Related posts

पिछले 24 घंटे से एक व्यवसाई लापता…लापता या अपहरण ?

Bihar Now

Bihar Now

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को मुख्यमंत्री ने किया अर्घ्य अर्पित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो