Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

निगरानी के हत्थे चढ़ा सहरसा का एक एकाउंटेंट, 56 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया….

बी एन सिंह पप्पन,कोसी ब्यूरो चीफ, बिहार नाउ…

सहरसा : निगरानी ने सहरसा से एक घूसखोर एकाउंटेंट को दबोचा है।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता के सहरसा स्थित कार्यालय में तैनात लेखा पदाधिकारी करूणानिधि सौरभ को निगरानी की टीम ने 56 हजार रुपये घूस लेते दबोचा है। मुजफ्फरपुर के रहने वाले परिवादी मणिभूषण कुमार उर्फ टून्नू सिंह जो सहरसा में रहकर ठेकेदारी करते हैं।

बिल पास कराने के लिए एकाउंटेंट करुणानिधि सौरव द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत परिवादी टून्नू सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम ने एक्शन लिया और लेखा पदाधिकारी को घूस की रकम देते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

निगरानी डीएसपी मो. खुर्शीद ने बताया कि एसडी रिफन्ड ऑपरेशन और मेंटेंनेन्स के बिल को पास कराने के एवज में परिवादी टून्नू सिंह से लेखा पदाधिकारी सौरव 56 हजार रुपये मांग रहा था। निगरानी की टीम ने इसका सत्यापन किया। सत्यापन में सही पाये जाने के बाद कांड दर्ज करते हुए निगरानी की टीम ने कार्रवाई की। कार्यपालक अभियंता कार्यालय के लेखा पदाधिकारी सौरव को परिवादी टून्नू सिंह से घूस की रकम 56 हजार रुपये लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लेखा पदाधिकारी को निगरानी की टीम अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गयी है। निगरानी की टीम फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सहरसा में एक ठेकेदार की शिकायत पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता के सहरसा स्थित कार्यालय में तैनात लेखा पदाधिकारी करूणानिधि सौरभ को निगरानी की टीम ने 56 हजार रुपये घूस लेते दबोचा है।

Related posts

Bingo Gratis Con Google Pay

Bihar Now

Big Breaking : आरा में आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Play Game Pokies Online

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो