Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश की वर्चुअल रैली की निकल गई हवा, जनता का स्पष्ट संदेश कि अब सिंहासन छोड़ो नीतीश – RJD

बिहार में चुनावी साल है..ऐसे में तमाम सियासी पार्टियों के बीच सियासी तल्खियां बढ़ते हुए दिख रही है ..आज जेडीयू यानी नीतीश कुमार ने आगामी चुनाव का शंखनाद किया..कोरोना को लेकर डीजिटल माध्यम से जनसंवाद किया..इसको लेकर जो जेडीयू की ओर से दावे किए जा रहे थे, उसको लेकर आरजेडी ने जेडीयू और नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है…

आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने नीतीश कुमार पर जमकर सियासी हमला बोला है.. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली की आज जनता ने हवा निकाल दी… उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता अब नीतीश कुमार को गद्दी छोड़ने का स्पष्ट संदेश आज वर्चुअल रैली के माध्यम से दे दिया है…

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरीके से जेडीयू आज की वर्चुअल रैली को लेकर तैयारी का महिमामंडप कर रही थी और करोड़ों जनता के जुड़ने की खोखला दावा कर रही थी, उसकी हवा निकल गई… उन्होंने कहा कि मुश्किल से आज के वर्चुअल रैली में तकरीबन 2 लाख के करीब सिर्फ जनता जुड़ी…

चितरंजन गगन ने कहा कि अब जनता नीतीश कुमार के धोखेबाजी, चाल से वाकिफ हो गई है.. इसलिए ये नीतीश कुमार के लिए स्पष्ट संदेश है कि जनता अब उन्हें नकार चुकी है…

चितरंजन गगन ने कहा कि अब बिहार की जनता युवा सरकार, तेजस्वी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है…ये तमाम बातें उन्होंने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा…

बता दें कि  नीतीश कुमार के निश्चय संवाद को लेकर जो सोशल साइट्स पर व्यूअर्स दिख रहे हैं, उसके आधार पर आरजेडी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है…

 

हवा ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं

Related posts

Big Breaking: अनलॉक-1 के दौरान बिहार में चुनावी रैली की आगाज, 9 जून को अमित शाह करेंगे रैली को संबोधित, बीजेपी ने किया ऐलान..

Bihar Now

पूर्व मुखिया और उसके‌ पुत्री को अपराधियों ने मारी गोली, हालात नाजुक…

Bihar Now

ऑपरेशन नकेल के तहत 4 गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो