Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार को “PK” की चुनौती… कहा – नीतीश कुमार में दम है तो कह दें कि लालू और तेजस्वी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं, ये सिर्फ पॉलिटिकल वेंडेटा है …

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में दम है तो ये कह दें कि लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं और ये सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध है।

जिसके तहत उनको परेशान किया जा रहा है, हम लोग मान लेंगे। लालू यादव और उनके परिवार पर जो कार्रवाई हुई है वो गलत है या वो भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं।

नीतीश कुमार को साफगोई से ये कहना चाहिए कि ये हमारे सहयोगी हैं और इन पर भ्रष्टाचार के जो सारे आरोप हैं, वो निराधार हैं। अगर वो ये लाइन नहीं कह रहे हैं, तो अपने आप आपको पता है वो क्या कह रहे हैं ?

*जैसे RJD के लोग कह रहे, वैसे नीतीश कुमार सिर्फ कह दें : प्रशांत किशोर*

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि RJD के लोग जैसे चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि हम लोग बिल्कुल भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं, तो नीतीश कुमार को भी ये कहना चाहिए। नीतीश कुमार जो खुद नहीं कह रहे हैं, वो ये बताता है कि नीतीश कुमार अंदर से क्या सोचते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को RJD और तेजस्वी यादव से कोई प्रेम नहीं है। नीतीश कुमार जो आज महागठबंधन में हैं, वो विशुद्ध दो कारणों से हैं। सिर्फ इसलिए उन्होंने बनाया है कि अगर 2024 में बीजेपी जीतकर आएगी, तो सबसे पहले इनको हटाएगी और अपना मुख्यमंत्री बनाएगी।

इसलिए भाजपा हटाए उससे पहले महागठबंधन बना लें जिससे कि 2025 नवंबर तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। दूसरी सोच उनकी ये है कि 2025 के बाद उनको मुख्यमंत्री बनना नहीं है। ऐसे में हमारे बाद ऐसी सरकार रहे कि जो आज से भी बदतर हो। जिससे कि लोग कहें कि कुछ भी कहिए कि नीतीश कुमार की सरकार इससे तो ठीक थी।

*नीतीश कुमार दूसरी बात क्यों बोल रहे, सीधे क्यों नहीं कहते : प्रशांत किशोर*

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार से कोई ये कहलवा दे कि लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनका परिवार भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं। वो ये कह ही नहीं सकते हैं।

सरकार इनको परेशान कर रही है, क्योंकि ये महागठबंधन में शामिल हैं। नीतीश कुमार दूसरी बात बोल रहे हैं। अरे भाई! ये कहने से आपको कौन रोक रहा है, ED, CBI तो नहीं रोक रही है उनको।

Related posts

बिहार के नए DGP हुए आलोक राज, जिम्मेदारी लेते ही कहा – बिहार वासियों का डीजीपी हूं, मेरा दरवाजा सबके लिए खुला रहेगा…

Bihar Now

बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह की हालत गंभीर,पटना के CURI हाॅस्पीटल के ICU में कराया गया भर्ती…

Bihar Now

दरभंगा में मुर्हरम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा !.. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 50 लोग झुलसे, एक की मौत… मौत का जिम्मेवार कौन ?..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो