Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार पर चिराग का फिर जोरदार हमला, कहा – JDU को दिया गया एक भी वोट करेगा बिहार को बर्बाद..

बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ते हुए नजर आ रही है..सभी पार्टी अपने विरोधियों को घेरने की कोई मौका गंवाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं..इसी बीच चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर फिर से हमला बोला है..

चिराग पासवान ने लिखा है कि आदरणीय @NitishKumar जी के पिछले 5 साल के कार्यकाल को देख कर आने वाले 5 साल की कल्पना की जा सकती है।बिहार को अगर इस बेबसी से निकलना है तो ज़रूरत है कड़े कदम उठाने की।जे॰डी॰यू॰ को दिया गया एक भी वोट कल बिहार को बर्बाद कर देगा। #असम्भवनीतीश

कोई भी विधायक मंत्री या खुद आदरणीय @NitishKumar जी वोट माँगने आए तो पूछिए की पिछले 5 साल में क्या किया है।नीतीश कुमार जी से पूछिए की सात निश्चय में कौन कौन से वादे पूरे किए गए

पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फ़रेब है। बिहार की जनता को जानबुझ के पिछले 5 साल के कार्यों को नहीं बताया जा रहा है।सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारीयों के बर्बाद किए।#असम्भवनीतीश

पिछले 5 साल में बिहार में अफ़सरों का राज रहा है।सात निश्चय में कोई भी निश्चय पूरा नहीं हुआ।पिछले 5 साल में हुए कार्यों का ब्योरा दें आदरणीय @NitishKumar जी।#असम्भवनीतीश

आप सभी के स्नेह आशीर्वाद और साथ से बिहार में जेडीयू से ज़्यादा सीटें लोजपा जीतेगी और बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ नया बिहार और युवा बिहार बनाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Pokies In New Zealand That Pay Cash

Bihar Now

कोरोना के खौफ के बीच बिहार में चमकी बुखार ने दी दस्तक, सरकारी महकमे में हड़कंप…

Bihar Now

Deposit Casino Pokies Australia Ipad

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो