Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, जासूसी करवाते हैं मुख्यमंत्री… RJD की मीटिंग में CID और स्पेशल ब्रांच को भेज रहे CM…

अजय धारी सिंह, मधुबनी

मधुबनी : आभार यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव शुक्रवार देर रात से मधुबनी में हैं। तेजस्वी शुक्रवार देर रात को मधुबनी परिसदन आए और रात को वहीं रुके। शनिवार को उन्होंने जिले के पांच विधानसभा के अभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद किया। उन्होंने रविवार को मीडिया के सामने सरकार द्वारा

मधुबनी में तेजस्वी यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा की शनिवार को मधुबनी में हमारे इस पार्टी के मीटिंग में CID और स्पेशल ब्रांच को CM नीतीश कुमार भेज रहे हैं। हमने मीटिंग में उनको पहले पत्रकार समझा, लेकिन वो फोटो या वीडियो लेने के बाद कहीं गए नही मीटिंग में जमे रहे।

बाद में उन्होंने अपनी पहचान बताने के लिए अपना आईडी कार्ड दिखाया तब उनकी पहचान उजागर हुई। वो जा रही है, पार्टी के इंटरनल बैठक में मेरी निगरानी करवा रही है। ये सरकार हमारे कार्यकर्म से भयभीत है, डरी हुई है।

ये जितना हमारी निगरानी करवा रहे हैं, अगर उतना ही नजर मुख्यमंत्री जी अपराधियों पर रखते तो बिहार का लॉ एंड ऑर्डर बहुत बेहतर होता। उन्होंने मिथिलांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी(MDA) पर संजय झा की बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की वो क्या बोलेंगे? वो कब के नेता हैं, हमने कहा नहीं दरभंगा में डीएमसीएच से अलग एक अस्पताल (एम्स) करके दिखाया है। वो जनता के पास जाएं और चुनाव जीत का दिखाए तब समझेंगे।

आपको बता दें की मधुबनी के परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए आभार यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने कहा की शनिवार को मधुबनी में उन्होंने जिले के 5 विधानसभा के बूथ, पंचायत, ब्लॉक, जिला स्तर के सभी कार्यकर्ताओं के मिलने और संवाद किया और बांकि के 5 विधानसभा के लोगों से मिलकर आज जो मुजफ्फरपुर निकल जायेंगे। उन्होंने कहा की सरकार घोटालों की सरकार हैं, पेपर लीक करवाने वालों की सरकार है।

ये पुल पुलिया के पैसों को खाकर अखबार में बिना निवेदक या छपवाने वाले के नाम का पूरे पेज का विज्ञापन इन्हीं भ्रष्टाचार के पैसे से छापा जा रहा है। उन्होंने कहा की ये साफ है भ्रष्टाचार के पैसे से मंत्रियों द्वारा पूरे बिहार में ये विज्ञापन छपवाया गया है। बिहार के सबसे बड़े और चर्चित सृजन घोटाला में अब तक क्या हुआ है? उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में बिस्फी विधानसभा में सरकार और प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमा में फसाये जाने वालों लोगों से भी आज वो मिलाकर जायेगा।

 

Related posts

पटना में एक युवक की बंद बोरे में अधजला लाश बरामद, अपहरण के बाद जला कर हत्या की आशंका ?…

Bihar Now

अहले सुबह कांग्रेसी नेता के भाई का संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने पर सवाल, इलाके में सनसनी ?…

Bihar Now

बिहार में अपराधियों का हौसले बुलंद। डॉक्टर को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत। जांच में जुटी पुलिस।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो